{"_id":"630bc2fd47ba971a672e3a8b","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr6403894111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में तीन घरों के अंदर हुई चोरी, सीसीटीवी में हथियारों से लैस दिखाई दिए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में तीन घरों के अंदर हुई चोरी, सीसीटीवी में हथियारों से लैस दिखाई दिए चोर
विज्ञापन
25 फोटो
- फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में रात को चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर गए। घरों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर भागते नजर आ रहे हैं। साथ-साथ मकान मालिकों का आरोप है कि चोर अपने साथ हथियार भी लिए हुए थे। एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।
अब तक बलियाली में चोरी की अनेक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गांव बलियाली निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि 28 अगस्त की रात को करीब डेढ़ बजे चार अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर सोने की चार चूड़ियां, सोने का एक हार, सोने की चार जोड़ी बालियां, सोने की चार अंगूठी, चांदी की छह पाजेब, चांदी की दो कटोरे और 90 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने चोरी हुए समान की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई है।
इसी प्रकार चोर ग्रामीण यशपाल के घर भी घुस गए और उन्होंने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने की एक चेन, दो चूड़ियां, चार जोड़ी बालियां, एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पाजेब व 25 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। मकान मालिक ने अपने घर से चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई है। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके स्टोर में रखा सारा समान बिखेर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण विष्णु भगवान ने बताया कि उसके घर भी चोर घुस गए। जब चोर स्टोर का ताला तोड़ रहे थे तो दर्शना देवी को आवाज सुनाई दी। उसने अपने बेटे सुमित को आवाज देकर उठाया तो चोर भाग गए। रात को ही उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि घरों के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज में देखने पर पता चला है कि सभी चोर हथियारों से लैस होकर आए थे। यह सूचना मकान मालिकों ने थाना बवानीखेड़ा पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।