{"_id":"630bc190ba3ce8589a15d5fa","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr64038925","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींगा मछली व्यापारी को फोन कर बुलाया, फिर बंधक बनाकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींगा मछली व्यापारी को फोन कर बुलाया, फिर बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन
भिवानी। आंध्र प्रदेश के झींगा मछली व्यापारी को फोन कर बुलाया और फिर उसे बंधक बनाकर हथियार के बल पर 4.15 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल हांसी के एसपी कार्यालय में पहुंचा, जिसके बाद मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बवानीखेड़ा पुलिस थाना में दी शिकायत में ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश वासी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह सवा पांच बजे आंध्र प्रदेश से बवानीखेड़ा पहुंचा था। वह झींगा मछली का व्यापार करता है। उसे फोन कर बवानीखेड़ा बुलाया गया था। जब वह यहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे कहा कि वे उनके फार्म हाउस पर चले, जहां थोड़ा आराम कर खाना खा लेंगे। लेकिन आरोपी उसे जमालपुर रोड पर किसी सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं उसके हाथ-पैर बांधकर उसे पीटा। आरोपियों ने उससे 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। जिसके बाद आरोपियों ने फोन पे से जबरन ऑनलाइन एक लाख रुपये की राशि भी ट्रांसफर कराई। इसी तरह फिर तीन लाख रुपये ऑनलाइन अपने खाते में डलवा लिए। आरोपियों के पास बंदूक थी, जिससे वह उसे बार-बार डराते रहे और पैर पर गोली मारने की धमकी देकर पैसे लूटते रहे। आरोपियों ने उसे काफी देर तक इधर-उधर घुमाया और मारपीट करते रहे।
पीड़ित मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से बच निकला और मुख्य सड़क पर पहुंचकर किसी वाहन में बैठकर हांसी पहुंचा, जहां से वह हांसी एसपी कार्यालय में पहुंच गया। वहां पहुंचकर आपबीती बताई। जिसके बाद उसे बवानीखेड़ा पुलिस थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बोला। बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ संदीप ने बताया कि पुलिस ने आंध्र प्रदेश वासी व्यापारी कृष्णा प्रसाद की शिकायत पर आरोपी सुदेश कुमार सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।