{"_id":"62fbee339a3a2e16dc56dce3","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr639346895","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति में डूबा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति में डूबा जिला
विज्ञापन
55 फोटो स्वतंत्रता दिवस पर लोहारू में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को सम्मा?
- फोटो : Bhiwani
लोहारू। लोहारू में 60 एमएम बारिश के बाद बच्चों ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा जिला देशभक्ति में डूब गया। हर कोई वंदे मातरम्, मां तुझे सलाम सहित अन्य देशभक्ति गीत गाते नजर आए। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने झंडारोहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने राष्ट्रीय गान की धुन के साथ झंडारोहण किया। उन्होंने मार्चपास्ट की टुकड़ियों का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उपायुक्त आरएस ढिल्लो, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल एवं पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। इससे पहले बबली ने भिवानी के नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र अर्पित किया। उसके बाद उन्होंने लोहारू के लाल बहादुर शास्त्री पार्क में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा, महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा व आजाद भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है। पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है। आज हमने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दिन को देखने के लिए मां भारती के अनगिनत सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्हीं के बलिदानों के कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस अवसर पर विकास व पंचायत मंत्री की पत्नी सुनीता, उप पुलिस अधीक्षक हितेश यादव, एसडीएम लोहारू जगदीश चंद्र, सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, डीएसपी जगतसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा, तहसीलदार जोधा राम भारद्वाज, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ आशीष महान, तहसीलदार रविंद्र मलिक, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, डीडीए डॉ आत्माराम गोदारा, जजपा अध्यक्ष विजय गोठडा, डीएचओ देवीलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
ये हुए सम्मानित
स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार द्वारा आपात स्थिति के पीड़ितों को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
सरस्वती स्कूल आसलवास दुबिया की टीम प्रथम
समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती मॉडल स्कूल आसलवास दुबिया की टीम ने प्रथम पुरस्कार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी की टीम ने दूसरा और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भिवानी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। परेड में जिला पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने प्रथम, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम ने दूसरा व एनसीसी लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम आने वाली टीम को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 31 हजार रुपये व तीसरे स्थान के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। अन्य सभी टीमों को 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे। परेड में प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार व तृतीय को 5100 रुपये देने की घोषणा की है। शिक्षा के क्षेेत्र में बेहतर कार्य के लिए गणित अध्यापक मदन लाल, पीजीटी केमेस्ट्री शकुतंला, पीजीटी अंग्रेजी रितू, पीजीटी कंप्यूटर साईंस के त्रिलोक गाबा, विज्ञान अध्यापिका आशा रानी, जेबीटी अशोक कुमार, असिस्टेंट प्रो. सुनीता जनावा, पीजीटी अंग्रेजी अजय कुमार, प्रिसिंपल संतोष भाकर व मुख्य अध्यापक कंवर भान को सम्मानित किया गया। जिला लोक संपर्क विभाग के सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बलवान को सम्मानित किया गया। सिंचाई विभाग के परमवीर, आईटीआई के कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश व राजकुमार आर्य, बौंद जल सेवाएं मंडल के बरबर शेर, समाज कल्याण विभाग से सत्यवान, स्वास्थ्य विभाग की डॉ. सुमन विश्वकर्मा व अनीता कत्याल, विनोद कुमार, बागवानी विभाग डॉ. ज्योति, डीसी कार्यालय से कैलाश व नवीन, पुलिस विभाग से ईएएसआई विश्वास, मांगे राम, पवन कुमार, बीडीपीओ कार्यालय से सुरेश कुमार, सत्यवान सौरभ, प्रियंका सौरभ, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कर्ण पूनिया, डॉ. वंदना पूनिया, सुनील वर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने आपात काल के दौरान पीड़ित लोहारू के अभय सिंह व बखतबार गांव बीरन को भी सम्मानित किया। मंत्री देवेंद्र कुमार बबली ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर देशराज गांव मढ़ाण को भी दर्शन लाल जैन स्टेट पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार दिया। इस पुरस्कार के तहत उन्हें तीन लाख रुपये का चेक दिया गया।