Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

डिलीवरी के बाद जोहड़ी में फेंका नवजात, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। जिले के गांव दिनोद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप जोहड़ी में मंगलवार सुबह एक नवजात (लड़का) का शव पड़ा मिला। गांव के निवर्तमान सरपंच ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव दिनोद के निवर्तमान सरपंच राजपाल ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी थी कि कन्या स्कूल के पास जोहड़ी के अंदर एक नवजात बच्चे का शव पानी मेें पड़ा है। जिसके बाद उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि पैदा होने के बाद बच्चे को जोहड़ी में फेंका गया है। जिसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं शव के आसपास ग्रामीणों को कुत्ते मंडराते हुए दिखे तो इसकी जानकारी लगी। जिसके बाद जोहड़ी के समीप ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने शव के आसपास के इलाके को खंगाला, मगर बच्चे की मां व उसके परिजनों के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एएसआई राजेश ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया जाएगा। नवजात का डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed