Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

सेहत सुधारने की जिम्मेदारी, खुद बांट रहे बीमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
52 फोटो नागरिक अस्पताल में एंबूलेंस चालक कक्ष के बाहर जमा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दूसरों की सेहत सुधारने की जिम्मेदारी लेने वाला स्वास्थ्य विभाग खुद बीमारियां बांट रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के अधिकतर सीवर ठप हो रखे हैं, जिसमें से दूषित पानी ओवरफ्लो हो रहा है। दूषित पानी परिसर में फैल गया है, जिसमें से दुर्गंध आ रही है और मच्छर भी पनप रहे हैं। ये मच्छर वायरल बुखार, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों को न्योता दे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस अव्यवस्था पर ध्याना नहीं दे रहे हैं। अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी बस खानापूरी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मानसून सीजन में जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जिले में वायरल के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मच्छर का लार्वा मिलने पर 700 को नोटिस जारी
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव और जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एंटी लार्वा अभियान और फीवर मास सर्वे लगातार जारी है। इसके लिए विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एमपीएचडब्ल्यू की कुल 142 टीमों का गठन किया है, जोकि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के प्रति लोगों को अलर्ट कर रही है। टीम ने घरों में रखे कूलर, पार्क में रखे गमले, पुराना कबाड़ और आस-पास बने गड्ढों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया। अभियान में दौरान डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर करीब 700 घरों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। इनमें अधिकतर नोटिस शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

डेंगू के 270 सैंपल तो मलेरिया की बनाई 57039 ब्लड स्लाइड
स्वास्थ्य कर्मियों ने रैपिड फीवर मास सर्वे के तहत कुल 1683124 घरों में जांच की है। इनमें से शहरी क्षेत्र में 240742 और ग्रामीण क्षेत्र में 1442382 घरों को कवर किया है। हालांकि जिले में अभी कोई भी मलेरिया का मरीज नहीं मिला है। जिले में अब तक डेंगू संदिग्ध 270 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। हालांकि इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं मलेरिया की जांच के लिए 57039 ब्लड स्लाइड बनाई है। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 55792 और शहरी क्षेत्र में 1247 ब्लड स्लाइड बनाई है। हालांकि इनमें भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पनप रहे मच्छर
शहर में सेक्टर-13, सेक्टर-23, विद्यानगर, बैंक कॉलोनी, हालुवास गेट, कृष्णा कॉलोनी, हनुमान गेट, भारत नगर, न्यू अंबेडकर कॉलोनी, दादरी गेट, जागृति कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, कीर्तिनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बावड़ी गेट आदि में पिछले कुछ सालों में डेंगू के मरीज मिले है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में धनाना, बहल, तालू, खरक, बामला, कलिंगा, मिताथल सहित अनेक गांव में मच्छर पनपे हुए हैं, जोकि मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ा रहे हैं।

डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जिले में एमपीएचडब्ल्यू की 142 टीमों का गठन किया हुआ है। टीम रोजाना डोर टू डोर नागरिकों से मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक कर रही है। साथ ही डेंगू मच्छर के लार्वा की जांच कर नोटिस जारी कर रही है। नागरिकों से अपील है कि डेंगू के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवा लें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed