Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
0 फोटो स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाहर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इस बार मुख्य कार्यक्रम लोहारू के स्टेडियम में होगा। इसकी सुरक्षा के लिए पांच नाके लगाए जाएंगे। वहीं वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था अलग से रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस चेकिंग करेगी और सड़कों पर भी वाहनों की चेकिंग होगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले भिवानी तिरंगे के रंग में रंगी दिखाई दी। वहीं तिरंगी लाइटों से चौक-चौराहे सज उठे वहीं दीवारों व धार्मिक स्थलों पर भी तिरंगे की सजावट की गई। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रविवार को भी जिला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को देवीलाल स्टेडियम लोहारू में मानाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर देवेंद्र सिंह बबली मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में झंडारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आर्यन चौधरी परेड की कमांड संभालेंगे। इस अवसर पर जिला पुलिस भिवानी की दो प्लाटून, हरियाणा गृह रक्षी की एक प्लाटून, एनसीसी की दो प्लाटूनें, स्काउट्स की एक प्लाटून परेड समारोह में भाग लेगी। लोहारू के देवीलाल स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व के सुरक्षा प्रबंध में समारोह स्थल और स्टेडियम के अंदर व बाहर की तरफ चेकिंग कराई गई। पुलिस द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल व ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस सहित सार्वजनिक स्थानों को बारीकी से चेक किया गया। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन

लोहारू में यहां लगेंगे पुलिस नाके
-दादरी रोड पर स्टेडियम के गेट के सामने नाका
-बंसीलाल कॉलेज लोहारू के मुख्य गेट पर नाका
-देवीलाल चौक लोहारों पर नाका
-अनाज मंडी के सामने सूरजगढ़ रोड पर नाका
-रेलवे स्टेशन लोहारू के सामने नाका
ये रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
लोहारू मुख्य कार्यक्रम को लेकर दादरी रोड के सामने बंसीलाल कॉलेज लोहारू में आम नागरिकों के लिए पार्किंग बनाई गई है। इसी तरह देवीलाल स्टेडियम के सामने दादरी रोड पीडब्ल्यूडी की खाली जगह पर पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बनाए जगह-जगह तिरंगे के स्वागत द्वार
स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में जगह-जगह तिरंगे के स्वागत द्वार बनाए हैं। वहीं शहर के सभी प्रमुख चौराहों को तिरंगी पट्टियों व लाइटों से सजाया गया है। इसी तरह शहर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को भी तिरंगे के रंग में रंगा गया है। सार्वजनिक दीवारों पर भी तिरंगे की पेंटिंग सजी है। हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए प्रशासन व सामाजिक संगठन भी अथक प्रयासों में लगे हैं।

स्वतंत्रता दिवस आजादी, उत्साह और उमंग का पर्व है। इसमें हम सभी को राष्ट्रीय झंडे तिरंगे को सम्मान के साथ सलामी देनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी अगर किसी को मिलती है तो इसकी जानकारी तुरंत डॉयल 112 व नजदीकी पुलिस थाने में जरूर दें।
-अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed