Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

पेड़ पर 35 फीट ऊंचाई तक चढ़ा मानसिक रूप से परेशान युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
02 फोटो बस स्टैंड स्थित पार्क में लगे पेड़ पर चढ़ा युवक रवि। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मानसिक रूप से परेशान एक युवक शनिवार को बस स्टैंड परिसर में लगे पेड़ पर 35 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया। जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम और औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी क्रेन भी लाई गई। मगर जैसे ही कोई पेड़ पर चढ़ता, पेड़ पर चढ़ा युवक और ऊपर चढ़ने लगा। साथ ही पेड़ पर चढ़ने वालों पर टहनियों से हमला करने लगता। दोपहर बाद करीब तीन बजे बस स्टैंड परिसर में ही कैंटीन चलाने वाले युवक ने उसे बहला-फुसलाकर नीचे उतारा। मगर बाद में वह फिर से पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन

मामला बस स्टैंड परिसर का है। शुक्रवार शाम मानसिक रूप से परेशान 25 वर्षीय युवक परिसर में ही लगे लंबे पेड़ पर चढ़ गया। रात को वह उतर आया। शनिवार सुबह वह फिर से पेड़ पर चढ़ गया। लोगों ने उसे उतारने का प्रयास किया मगर वह नहीं उतरा। जिसके बाद बस स्टैंड अधिकारियों ने औद्योगिक थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और दमकल विभाग की टीम को बुलाया। दोनों टीमों के प्रयास से भी युवक नहीं उतरा तो बड़ी क्रेन मंगवाई गई। जैसे ही क्रेन से उतारने का प्रयास किया तो युवक और ऊपर चढ़ने लगा। जिससे गिरने का खतरा हो गया।
विज्ञापन

युवक की पहचान राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र शेर ढाणा वासी करीब 25 वर्षीय रवि के रूप में हुई। युवक की मां विद्या देवी भी सूचना पर पहुंची। युवक की मां वहीं परिसर में भावुक हुई। करीब तीन घंटे प्रयास करने के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। युवक के परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वे प्रयास करेंगे और कोई हादसा होता है तो वे जिम्मेदार होंगे। दोपहर बाद करीब तीन बजे युवक को वहीं कैंटीन चलाने वाले युवक ने बहलाकर उतारा। कुछ समय बाद युवक फिर से पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला जाल
औद्योगिक थाना पुलिस युवक को उतारने के लिए दिनभर जाल लाने के लिए प्रयास करती रही मगर कहीं भी जाल नहीं मिला। अगर युवक का संतुलन बिगड़ जाता या पेड़ की टहनी टूट जाती तो हादसा तय था। न पुलिस के पास बचाव के लिए कोई व्यवस्था थी और न ही दमकल विभाग के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed