{"_id":"62f7f83e908875271677df36","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr639195242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में होगा महाराष्ट्र जैसा खेल : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में होगा महाराष्ट्र जैसा खेल : दलाल
विज्ञापन
17 फोटो अपने आवास पर लोगों की जनसमस्याएं सुनते कृषिमंत्री जेपी दलाल। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि अब बिहार में महाराष्ट्र जैसा खेल होगा। बिहार में सरकार के जोड़-तोड़ पर कृषि मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी शिवसेना व कांग्रेस ने भाजपा को पटकनी दी थी, पर लोग जोड़-तोड़ व दलबदलू नेताओं को पसंद नहीं करते। जल्द ही बिहार में भी महाराष्ट्र जैसे हालात होंगे।
कृषि मंत्री शनिवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कृषि मंत्री ने बिहार में हुए राजनीतिक उठापटक पर कहा कि कांग्रेस व अपने आप को हिंदूवादी पार्टी कहने वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र में भी भाजपा को पटकनी दी थी। आज क्या हाल है। जल्द ही बिहार में भी ऐसा ही हाल होगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति न बनाने से नाराज हो गए होंगे। जबकि हमारे पास जगदीप धनखड़ योग्य उम्मीदवार थे। भूमि अधिग्रहण के नए कानून के विरोध पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसान की सहमति के बिना एक इंच जमीन नहीं ली। कानून अधर में लटके विकास प्रोजेक्ट के लिए लाया जा रहा है। इस कानून के बाद भी हम किसान की सहमति से ही जमीन लेंगे। मवेशियों में आए लंपी वायरस को लेकर बोले जेपी दलाल ने कहा कि वैक्सीन हिसार यूनिवर्सिटी में बन चुकी है। जल्द इसे केंद्र से इसे पास करवाकर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसमें डरने की नहीं, सावधानी की जरूरत है।