Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

दो पक्षों में घमासान, पत्थरबाजी के साथ चलाई गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
फोटो 105 वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रोहतक गेट और फैंसी चौक के बीच शुक्रवार रात युवाओं के दो गुटों में जमकर घमासान हुआ। जमकर पत्थर बरसाये गए वहीं गोलियां भी चलाई। जिससे आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और सीआईए ने दौड़ लगाई। झगड़े के दौरान एक गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले गए। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के अज्ञात 12-13 लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे का है। शहर के दिनोद गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी और लोहड़ चौपटा क्षेत्र के कुछ युवाओं में पहले फोन पर कहासुनी हुई और फिर रोहतक गेट और फैंसी चौक के बीच दोनों गुट आमने-सामने हो गए। जिसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर बरसाए गए। गोलियां भी चलाई गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। झगड़े के बाद दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस, सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के क्षेत्र को खंगाला तो पुलिस को एक जगह चार खोल और राजपूत धर्मशाला के साथ लगती गली में एक खोल बरामद किया। वहीं गली में ईंट-पत्थर बिखरे पड़े थे। रात को ही मौके पर पहुंचे एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद वे यहां आए और आसपास पता किया तो एक पक्ष के पांच-छह युवक और दूसरे पक्ष के सात-आठ युवकों के बीच झगड़ा हुआ। ये कौन थे अभी पता नहीं लग पाया है। सूचना के बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही चौधर की जंग
उक्त दो गुटों में झगड़े का यह पहला मामला नहीं है। दोनों गुटों में पिछले चार-पांच साल से विवाद चल रहा है और इस कारण तीन-चार दफा झगड़ा भी हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि क्रिकेट खेलने के दौरान झगड़ा हुआ था, जो अब तक चलता आ रहा है। तीन साल पूर्व भी झगड़े में एक गाड़ी तोड़ दी गई थी। शुक्रवार शाम को भी दोनों पक्षों में पहले फोन पर कहासुनी हुई और फिर रोहतक गेट के समीप घमासान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे। पत्थर फेेंके गए हैं और गोलियां चलाई गई हैं। इस संबंध में अज्ञात दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- पवन शर्मा, एसएचओ
सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed