फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

तिरंगा हमें प्राणों से प्यारा है, राष्ट्रीय ध्वज हमारा है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
6 फोटो शिक्षाबोर्ड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में उपस्थित बच्चें। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। तिरंगा हमें प्राणों से प्यारा है, राष्ट्रीय ध्वज हमारा है... ऐसे नारों और गीतों से स्कूली विद्यार्थियों ने देश भक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने का संदेश दिया। शिक्षा बोर्ड प्रांगण में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह, सचिव कृष्ण कुमार, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. आरके मित्तल, डीएसपी विरेंद्र सिंह ने भी शामिल होकर बच्चों को तिरंगे का महत्व बताया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया तथा कहा कि इस यात्रा से देशवासियों में देश भक्ति के नए उत्साह व जोश का संचार होगा। आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे और हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। तिरंगा देश की आन, बान और शान है।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीय एकता की भावना होगी प्रबल : रामफूल शास्त्री
भिवानी। हनुमान ढ़ाणी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक कर उन्हें अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्याध्यापक रामफूल शास्त्री ने कहा कि देश की आन-बान-शान को बनाए रखने के लिए समस्त अध्यापक वर्ग की उपस्थिति में छात्रों को अपने-अपने घर पर तिरंगा लहराने की प्रेरणा दी गई है। इस मौके पर सतीश कुमार शास्त्री ने आजादी के वीरों की वीरता, देश प्रेम, बलिदान के बारे मेें बताया। सदनों में विभाजित झांसी रानी, लक्ष्मीबारी सदन के छात्र अंगद, कपिल व उसके साथियों ने हाइड्रोलिक तिरंगे झंडे को सभी छात्रों की उपस्थिति में आनंदमय वातावरण में फहराकर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दुल्हेड़ी में निकाली जागरूकता रैली
तोशाम। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से गांव दुल्हेड़ी में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुभाषचंद्र, सुपरवाइजर सुशीला एवं पंकज, स्कूल स्टाफ से अजय कुमार, कृष्ण कुमार, योगेश, बंसीलाल सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। सीडीपीओ विभूति ने बताया कि देशप्रेम की भावना को जागृत करने एवं हर घर तिरंगा अभियान को जन मानस तक पहुंचाने एवं सहभागिता हेतु प्रेरित करने के लिए विभाग द्वारा प्रभात फेरी, रैलियां निकाली जा रही हैं। उधर, पशुपालन विभाग ने भी गांवों में स्थित विभाग के अस्पताल भवनों पर फहराने के लिए तिरंगे वितरित किए।
हेतमपुरा में निकाली तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी
कैरू। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को गांव हेतमपुरा में तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी निकालकर जागरूक किया। शहीद हवलदार भागीरथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। छात्र देश भक्ति नारे व गीत गाते ग्रामीणों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए आह्वान कर रहे थे। इस मौके पर प्रवक्ता प्रवीन कुमार, राजकपूर, धर्मेंद्र , विनोद, संगीता, इंदू, संजय कुमार, लिपिक विनोद, सोमवीर, अनिल व सतीश आदि मौजूद रहे।

देशभक्ति गीतों से गांव रोहनात में दिया संदेश
बवानी खेड़ा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिले के शहीद गांव रोहनात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कला एवं सांस्कृतिक विभाग की चंडीगढ़ से आई टीम ने देशभक्ति गीतों पर श्रोताओं को भी झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल भी स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा लेकर झूमते नजर आए। गांव के प्रदीप कौशिक ने1857 की क्रांति में गांव के लोगों ने किस तरह यातनाएं सहते हुए अंग्रेजी शासन से लोहा मनवाया, इस बारे में बताया गया। इस अवसर पर बीडीपीओ रविन्द्र दलाल, तहसीलदार आदित्य रंगा, मुख्याध्यापक किरोड़ी लाल, धर्मवीर सिंह पटवारी, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed