{"_id":"62f162d45bb9b22ea9755c9a","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr638783838","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम में बिजली की दुकान का ताला तोड़कर एक क्विंटल कॉपर का तार ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशाम में बिजली की दुकान का ताला तोड़कर एक क्विंटल कॉपर का तार ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। सिवानी मार्ग पर बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने वाली गली से रविवार-सोमवार रात्रि के समय चोरों ने मोटरवाइंडिंग की दुकान से 35 हजार का कॉपर चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे एक दिन पहले भी सांगवान मार्ग पर स्थित किराना की दुकान में चोरी हुई थी। दुकानदारों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
पीड़ित दुकानदार बलियाली निवासी अजमेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मोटरवाइंडिंग की दुकान सिवानी रोड पर बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने वाली गली में हैं। वह 6 अगस्त को रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके घर पर चला गया था। रविवार को सुबह 9 बजे दुकान पर आया और देखा तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। इसके बाद अजमेर ने दुकान के अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और दुकान से करीबन एक क्विंटल कॉपर तार गायब मिला। जिससे दुकानदार को करीबन 35 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पूर्व पांच अगस्त को सागवान मार्ग पर स्थित किराना की दुकान से भी चोरी हुई थी। दुकानदार पवन कुमार, मनोज, अशोक, प्रदीप आदि ने बताया कि चोरियों के कारण दुकानदारों को बहुत नुकसान हो रहा है। दुकानदारों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। दुकानदारों ने पुलिस से कस्बे में रात के समय गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।