फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

डीएलएड की परीक्षा में पकड़े 10 नकलची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड प्रवेश वर्ष-2019, 2020 की प्रथम वर्ष (री-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2021 के प्रथम वर्ष (नियमित) परीक्षा में 10 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी व सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने जिला महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी व चरखी-दादरी में चार नकलची पकड़े। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने जिला गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व नारनौल में नकल के चार मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता कुरुक्षेत्र व नूंह द्वारा एक-एक केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष (नियमित/री-अपीयर) परीक्षा में 54 परीक्षा केंद्रों में लगभग 12,124 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन

यूएमसी केसों की सुनवाई नौ को
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) जुलाई-2022 की एक दिवसीय परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों के नकल के केस (यूएमसी) दर्ज हुए थे, ऐसे परीक्षार्थियों की नौ अगस्त को बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में व्यक्तिगत सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की एक दिवसीय परीक्षा 31 जुलाई को हुई। इस परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों के नकल के केस दर्ज हैं, उनकी सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुचित साधन (यूएमसी) संबंधी परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed