फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

एमएससी की ड्यूल डिग्री हुई शुरू, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर: प्रो. आरके मित्तल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
15 फोटो सीबीएलयू में पत्रकारावार्ता को संबोधित करते कुलपति प्रो. आरके मित्तल साथ में है डॉ. सुरेश म - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय ने एमएससी की ड्यूल डिग्री शुरू की है, जो विद्यार्थियों को और अधिक अवसर प्रदान करने में सहायक होंगी। उसके अलावा विश्वविद्यालय में नए शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए छह नए पीजी डिप्लोमा और कोर्स शुरू किए हैं। फिलहाल विश्वविद्यालय द्वारा 21 विभागों में 43 कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं। यह बात कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रेमनगर में अब विश्वविद्यालय को अपना परिसर मिल चुका है, जोकि अत्याधुनिक सुविधाओं से पूर्णतया सुसज्जित है। पिछले सत्र से ही उसमें विज्ञान सहित 10 विषयों की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय से पेपरलेस डिजिटल मार्कशीट की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह ने विश्वविद्यालय में संचालित सभी कोर्सेज और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की उद्देशिका भी जारी की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी डीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जिलों में पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चला रहे अभियान
विश्वविद्यालय द्वारा आस-पास के पांच गांव गोद लेकर उनमें सामाजिक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और प्रत्येक पीएचडी स्कॉलर को एक पौधा लगाना अनिवार्य किया है। विश्वविद्यालय ने रोटरी के साथ भिवानी और चरखी दादरी जिलों को पूर्ण साक्षर बनाने का अभियान चलाया हुआ है। विश्वविद्यालय ने बापोड़ा, प्रेमनगर, हालुवास, उमरावत, जाटू लुहारी में यह अभियान चलाया है। विश्वविद्यालय में 50 शोधार्थी हैं। जिन-जिन विभागों में नियमित फैकल्टी आयेगी, उनमें भी पीएचडी शुरू होगी। अभी विश्वविद्यालय के 9 विभागों में पीएचडी करवाई जा रही है। गांव पालुवास, हालुवास और प्रेमनगर में पुस्तकालय एवं वाचनालय स्थापित किये हैं।
दो शैक्षणिक खंड बनकर तैयार, तीसरे का निर्माण कार्य जारी
विश्वविद्यालय द्वारा दो आधुनिक शैक्षणिक खंड का निर्माण किया जा चुका है। तीसरे का निर्माण कार्य जारी है। प्रथम चरण के दूसरे कार्य का काम भी तेजी से कुछ पूर्ण हो चुके और कुछ चल रहे हैं। इसमें सड़कें, वाटर वर्क्स, पावर हाउस, सीवरेज सिस्टम, हर्बल गार्डन, स्टूडेंट्स फैसिलेशन सेंटर, बुम बैरियर आदि शामिल हैं। फेज वन के दूसरे टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है जिसमें 70 बेड का गेस्ट हाउस, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व अन्य विकास कार्य किये जायेंगे। द्वितीय चरण में 350 छात्रों की क्षमता वाला हॉस्टल, 280 छात्राओं की क्षमता वाला हॉस्टल, एडमिन ब्लॉक, कैंटीन, सेंटर लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स एंड स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर, कुलपति, कुलसचिव सहित फैकल्टी आवास निर्माण आदि कार्य किये जायेंगे।
ये नए कोर्स होंगे शुरू
सीबीएलयू में एमएससी योग, बीएमएलटी, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन स्टडीज इंग्लिश एंड हिंदी, पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड सिक्योरिटी, पीजी डिप्लोमा इन म्यूजिक, पीजी डिप्लोमा इन डांस आदि नए कोर्सेज शुरू किए हैं। इनमें पीजी डिप्लोमा इन डांस और बीएमएलटी में 30-20 सीट है, जबकि बाकी के कोर्स में 20-20 सीटें है।

टीचिंग में 84 तो नॉन टीचिंग में 40 पोस्टों पर होगी भर्ती
उच्चतर शिक्षा निदेशालय और सरकार से विश्वविद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग के रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृत मिली है। इसके लिए टीचिंग में 84 और नॉन टीचिंग में करीब 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। विवि कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसकी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed