फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

नप उप प्रधान चुनाव : न सहमति बनीं न चुना गया उप प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
15 फोटो नगर परिषद कार्यालय में आयोजित पार्षदों की बैठक को संबोधित करते नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि व प? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद उप प्रधान चुनाव में न पार्षदों की आपसी सहमति बनी और न ही उप प्रधान चुना जा सका। 14 पार्षदों ने उप प्रधान बनने की इच्छा जताई। जिसके कारण सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में पार्षदों ने चुनाव टालना बेहतर समझा। अब उप प्रधान के चुनाव के लिए दोबारा बैठक होगी। जिसमें 20 से 30 दिन लग सकते हैं। इस दौरान चेयरपर्सन पार्षदों से बातचीत कर आपसी सहमति का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव में इस बार चेयरमैन पद का सीधा चुनाव था। भिवानी नप महिला आरक्षित रहा तो इस बार प्रीति भवानी प्रताप चेयरपर्सन बनीं हैं। इस चुनाव के बाद अब उप प्रधान का चुनाव चुनौती बना है। भाजपा प्रत्याशी को नप चुनाव में हार झेलनी पड़ी थी। अब भाजपा चाहती है कि उप प्रधान उसका हो। हालांकि चेयरपर्सन बनी प्रीति भवानी प्रताप भी भाजपा खेमे से ही है मगर टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

अब विधायक घनश्याम सर्राफ, चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप पार्षदों में उप प्रधान पद के लिए सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को लेकर वीरवार शाम को भी पार्षदों की बैठक हुई। मगर उप प्रधान पद पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में सभी ने फिलहाल बैठक टालना बेहतर समझा। शुक्रवार को सुबह 11 बजे उप प्रधान के चुनाव के लिए डीआरडीए हॉल में बैठक होनी थी मगर कोई भी पार्षद वहां नहीं पहुंचा। पार्षद नप चेयरपर्सन के कार्यालय में एकत्रित हुए और बैठक की। दोनों बैठकों में 14 पार्षदों ने उप प्रधान बनने की इच्छा जताई। सभी ने अन्य पार्षदों से सहयोग की अपील की। इस कारण बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए न कि मतदान से। इस कारण मतदान नहीं करने का निर्णय लिया गया। पार्षद सुभाष तंवर, सूर्यकांत, शिव कुमार गोठवाल, सतेंद्र मोर ने कहा कि उप प्रधान का चुनाव अगर सर्वसम्मति से होता है तो यह सबके लिए बेहतर होगा और विकास कार्य बेहतर तरीके से हो सकेंगे। किसी के मन में मनमुटाव नहीं होगा। ऐसे में ये चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए।
इन पार्षदों ने जताई उप प्रधान बनने की इच्छा
बैठक में भाजपा नेता विनोद चावला, भाजपा नेता हर्षदीप डुडेजा की पत्नी सुमिता बजाज, वार्ड 30 से पार्षद मनीष, वार्ड नंबर दो से पार्षद संदीप, सोनिका, सुकराम सिंह, अंकुर कौशिक, रेणु, मंजू, कर्मबीर यादव, विनोद कुमार, सुदामा तंवर, सतेंद्र सिंह मोर, जयवीर सिंह, कविता ने उप प्रधान बनने की इच्छा जताते हुए अपना-अपना दावा रखा।

उप प्रधान पद के लिए पार्षदों की बैठक हुई थी मगर 14-15 पार्षदों ने अपनी दावेदारी रखी और सहमति नहीं बन पाई। हमारा प्रयास है कि उप प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से हो। इस कारण आज की बैठक स्थगित कर दी गई। अब उप प्रधान के चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से नई तिथि निर्धारित की जाएगी। ऐसे में 20 से 30 दिन का समय है। इस समयावधि में सभी पार्षदों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
-भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed