फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चढ़ाई शिवालयों में कांवड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। शहर में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवालयों पर कांवड़ चढ़ाई। वहीं अल सुबह चार बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुटी। गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन

जोगीवाला मंदिर में महिलाओं ने यहां वृत्त अनुष्ठान कर विधि-विधान से पूजा की। मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं को शिवरात्रि का महत्व समझाया। वहीं हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम में मंगलवार को पारद शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आश्रम के पीठाधीश्वर महंत जूना अखाड़ा डॉ. अशोक गिरी महाराज ने भी पारद शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर गंगाजल से जलाभिषेक किया। महंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण माह में भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि पर ब्रह्म कमल पुष्प से पारद शिवलिंग की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बाबा कैलाशगिरी, कामख्या गिरी, शिव गिरी, बंसत शास्त्री, काशी से आए पंडित विशाल पाठक, आनंद पांडेय, दीपक पाठक, कार्तिक पंडित, शुभम सैनी उपस्थित थे।
विज्ञापन

गंगाजल व प्रसाद वितरित किया
भिवानी। तोशाम बाई पास स्थित शिव मंदिर में आदर्श ब्राह्मण सभा ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर भगतों में वितरित किया। गंगा जल व प्रसाद वितरित करते हुए सभा अध्यक्ष किशन कौशिक ने कहा कि सावन शिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर सभा के सलाहकार समिति अध्यक्ष सुनील शर्मा, दीपक, कुंदन लाल, सन्नी, शिलू, विशाल, गौरव, सविता देवी, नीलम, मीरा देवी, रामा देवी, सावित्री, ललित, माया देवी, पूजा, एडवोकेट संदीप, अमित व ओमल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुबीनाथ धाम में भी हुई पूजा
भिवानी। गांव मित्ताथल के बाबा खुबीनाथ धाम स्थित शिवालय में ग्रामीण महिलाओं व भक्तजनों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ धाम के महंत बाबा भगवान गिरी व भक्तजनों द्वारा कांवड़ के रूप में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल चढ़ाकर किया। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया।
समिति ने चढ़ाई भोलेनाथ को कांवड़
भिवानी। हरियाणा के खेतिहर किसानों के लिए एसवाईएल के पानी को हिमाचल के रास्ते लाने की मांग रही। हिमाचल मार्ग समिति ने बवानीखेड़ा में भोलेनाथ के मंदिर में कांवड़ चढ़ाई। समिति अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए कहा कि भोलेबाबा ने चाहा तो जल्द ही प्रदेश की सूखी नहरों को पानी मिल जाएगा।

नरसिंहवास में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
भिवानी। हरियाणा कला परिषद के तत्वाधान में गांव नरसिंहवास में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप कोटिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कौशिक और नंबरदार रोशनलाल ने शिरकत की। इस मौके पर अनूप कुमार की टीम ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हेमंत सैनी द्वारा मंचन किया गया। सरपंच नीर ने कार्यक्रम की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed