फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bank, cash, empty, ninty five percent, atm, closed

बैंकों में खत्म हुआ कैश, 95 प्रतिशत एटीएम बंद

Mon, 14 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bank, cash, empty, ninty five percent, atm, closed
एटीएम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
भिवानी में कैश के लिए मारामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। संडे होने की वजह से बैंकों के बाहर कुछ ज्यादा ही लंबी कतारें नजर आईं। इक्का-दुक्का एटीएम से लोग कैश ले पाए। तीसरे दिन भी 95 प्रतिशत एटीएम बंद रहे। दो बैंकों में कैश खत्म होने से लोगों के मायूसी हाथ लगी। कमोबेश यही स्थिति जिले के अन्य इलाकों की भी रही। सोमवार को बैंकों में अवकाश होने के कारण अब लोगों को मंगलवार तक कैश का इंतजार करना होगा।

संडे के दिन लोग सुबह ही कैश एक्सचेंज कराने बैंकों व एटीएम की चौखट पहुंच गए। एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला आदि बैंकों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। घंटों की मशक्कत के बाद लोग कैश ले पाए। लेकिन, बैंक ऑफ बड़ौदा व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लाइनों में लगे लोग इतने भाग्यशाली नहीं रहे।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह 11 बजे और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में दोपहर को कैश खत्म हो गया। घंटों की मेहनत के बाद भी कैश नहीं मिल पाया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोर्टल में प्रॉब्लम आने की वजह से दोपहर के बाद करेंसी एक्सचेंज नहीं हो सकी। बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर एमएल भोरिया का कहना है कि कैश खत्म होने के कारण एक्सचेंज का काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन भी बंद रहे एटीएम
पीएबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला व यूको बैंक के एटीएम में कुछ घंटे लोगों को पैसे मिले। इनके अलावा शहर के लगभग सभी एटीएम बंद रहे। एटीएम से पैसे निकालने के लिए लंबी कतारें लगीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed