फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, badhara panchayat, dj, banned

पंचायत ने डीजे पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, badhara panchayat, dj, banned
panchayat - फोटो : amar ujala
भिवानी में बाढड़ा ग्राम पंचायत ने गांव के किसी बुजुर्ग की मौत पर मृत्युभोज, बच्चे पैदा होने पर आयोजित होने वाली छठी कार्यक्रम में ताश की आड़ में जुआ खेलने व किसी भी शादी या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में डीजे साउंड के प्रयोग व अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों की सर्वसम्मति से लागू किए गए फैसले का उल्लंघन करने पर सामाजिक दंड भी देने का एलान किया।
विज्ञापन


गांव के मुख्य चौक पर पूर्व सरपंच शंकरलाल की अध्यक्षता में प्रमुख ग्रामीणों की पंचायत आयोजित की गई जिसमें गांव व क्षेत्र में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए गांव से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सरपंच राकेश श्योराण ने छठी व अन्य कार्यक्रमों में ताश खेलने की आड़ में युवाओं द्वारा जुआ खेलने पर चिंता प्रकट की और रोक लगाने की अपील की। जिला पार्षद अनिल बाढड़ा ने कहा कि गांव व कस्बे में कई कार्यक्रमों में देर रात्रि तक ऊंची आवाज में डीजे पर अश्लील गाने पर प्रतिबंध लगाने की पैरवी की। पंचायत में उपस्थित सभी बुजुर्गों व युवाओं ने सर्वसम्मति से हाथ उठा कर भविष्य में गांव के किसी बुजुर्ग की मौत पर मृत्युभोज, बच्चे पैदा होने पर आयोजित होने वाली छठी कार्यक्रम में ताश की आड़ में जुआ खेलने व किसी भी शादी या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में डीजे साउंड के प्रयोग व अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों की सर्वसम्मति से लागू किए गए फैसले का उल्लंघन करने पर 11 हजार का आर्थिक जुर्माने के अलावा सामाजिक दंड भी देने का एलान किया। पंचायत में जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, सुलतान साहब, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सज्जन सिंह, अमर सिंह बाढड़ा, पूर्व सरपंच शंकरलाल, प्रताप सिंह, धर्मबीर मड्डू, कटार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed