{"_id":"577ab9294f1c1b700c7fa4aa","slug":"bhiwani-news-auto-driver-automatic-reflector-light-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमेटिक रिफ्लेक्टर लाइट का ऑटो चालकों ने किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमेटिक रिफ्लेक्टर लाइट का ऑटो चालकों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में ऑटोमेटिक रिफ्लेक्टर लाइट ऑटो चालकों के विरोध में सोमवार को ऑटो चालकों ने घंटाघर चौक पर एकत्रित होकर रोष जताया। जाम लगाने की चेतावनी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। ऑटो चालकों को एएसपी और एडीसी ने इस बारे में बातचीत का आश्वासन दिया। आटो चालकों ने चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे रोड जाम जैसा कदम उठाएंगे।
50 सीसी से अधिक क्षमता के वाहनों पर ऑटोमेटिक रिफ्लेक्टर लाइट लगाने के निर्देशों का ऑटो चालक विरोध कर रहे है। रविवार को जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपने के बाद सोमवार को ऑटो चालक घंटाघर चौक पर एकत्रित हुए। यहां विरोध जताया और रोड जाम की चेतावनी दी। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालकों को एएसपी फूल कुमार ने मिलने के बुलाया गया। यहां ऑटो चालकों के समक्ष शर्त रखी गई कि सभी एफिडेविट दे कि रात को ऑटो नहीं चलाएंगे। बात सिरे चढ़ती उससे पहले इसे आरटीए का मामला बताकर एडीसी के पास भेज दिया गया। एडीसी ने ऑटो चालकों से बातचीत के बाद इस सरकार का मसला बता उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। ऑटो चालकों ने प्रधान रामनिवास के नेतृत्व में अधिकारियों से बातचीत की। प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि ऑटो चालकों पर बेवजह की शर्त थोपी जा रही है। साढ़े चार हजार की ऑटोमेटिक रिफ्लेक्टर मशीन ऑटो चालक कहां से एकदम लगवा लें। अधिकतर ऑटो दिन के समय चलते है और जो रात के समय चलते है वे भी शहर के लाइट वाले एक-दो मार्गों पर ही चलते। ऐसे में ऑटो चालकों को इसकी छूट दी जानी चाहिए। इस मौके पर रतनलाल, उमेश, शशी कुमार, जगदीप, साधुराम, राजेंद्र, गुलाब आदि ऑटो चालक मौजूद रहे।