{"_id":"582b667e4f1c1bd53b8ff15d","slug":"bhiwani-news-ambedkar-statue-insult-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर मूर्ति से अपमान, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर मूर्ति से अपमान, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाबा अंबेडकर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के गांव निगाणा खुर्द में बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के अपमान का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीती रात असामाजिक तत्वों ने गांव निगाणा खुर्द में स्थित बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अपमान किया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने यह वाकया देखा तो ग्रामीण लामबंद होने शुरू हो गए। हालात को देख ग्रामीणों में काफी रोष बन गया। सरपंच सतपाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसी बीच घटना की खबर फैलने के बाद आसपास क्षेत्र के लोग इकठ्ठा होने लगे। इसके बाद गांव व बाहर से पहुंचे लोगों की 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसी बीच थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान तहसीलदार रविंद्र गिल व नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल भी गांव निगाणा खुर्द पंहुच गए। प्रशासन द्वारा काफी समझाए जाने के बावजूद नाराज लोग जिला उपायुक्त के मौके पर आने की मांग को लेकर अड़ गए।
विज्ञापन
करीबन सवा बारह बजे एसडीएम देवीलाल सिहाग व डीएसपी विजयपाल मौके पर पहुंचे। बावजूद इसके घटना से नाराज लोग जिला उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे रहे। इस दौरान समाधान के प्रयास लगातार जारी रही। डीएसपी द्वारा जिला उपायुक्त के नहीं पहुंचने की बात कहे जाने पर प्रशासन व लोगों के बीच तल्खी भी दिखाई दी। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी लेकिन स्थिति जल्दी ही सामान्य हो गई। करीबन पौने तीन बजे बातचीत सिरे चढ़ी। कमेटी ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध करवाने, बाबा की कॉपर की मूर्ति स्थापित करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने व चारदीवारी ऊंची किए जाने, दो दिन के अंदर-अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। प्रशासन द्वारा कमेटी को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मामले का पटाक्षेप हुआ। बसपा नेता नरेंद्र वर्मा ने कहा कि बाबा साहब का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निगाणा खुर्द के सरपंच सतपाल ने कहा कि घटना निंदनीय है। प्रशासन मामले की जांच कर दूध का दूध ओर पानी का पानी करे। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। यदि दो दिन के भीतर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया सरपंच सतपाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्दी ही ढूंढ निकालेंगे। उधर, एसडीएम देवीलाल सिहाग ने कहा कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।