{"_id":"5e9b2a618ebc3e75df7569b5","slug":"bhiwani-news-amar-ujala-foundation-bhiwani-news-rtk5513791157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को शाकाहारी बिरयानी के साथ बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को शाकाहारी बिरयानी के साथ बांटे फल
विज्ञापन
जरूरतमंदों के लिए खाना पैक करती टीम।
- फोटो : Bhiwani
अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़े जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता, हलवासिया विद्या विहार स्कूल और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने शनिवार को हलवासिया स्कूल की साझी रसोई में शाकाहारी बिरयानी तैयार कराई गई। दोनों संगठनों की ओर से लॉकडाउन में लगातार 25 दिनों से प्रवासी व जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। तीनों संगठन के स्वयंसेवकों ने शनिवार को भी एक हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को शाकाहारी बिरयानी के साथ साथ संतरे भी वितरित किए।
जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता एवं हलवासिया विद्या विहार स्कूल के प्रबंधक शिवशंकर कसेरा और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार ने बताया कि वालंटियर्स द्वारा रोजाना शहर के विद्यानगर, लठियावाला जोहड़ क्षेत्र, जीतुवाला जोहड़, दुर्गा कॉलोनी, शास्त्री नगर वार्ड-18 में जरूरतमंदों और प्रवासी मजदूर परिवारों को खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। शिवशंकर कसेरा और बृजपाल परमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार 25 दिनों से वालंटियर्स जनसेवी कार्य में जुटे हैं, उनकी ये सेवा लॉकडाउन जारी रहने तक जारी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में जहां से भी उनके पास खाने के पैकेट के लिए जरूरतमंदों की सूचनाएं आ रही हैं, वहां पर उन्हें भोजन उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र अग्रवाल, हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के प्राचार्य गोपालनंद कौशिक, काशीराम अग्रवाल, अविनाश सुरेखा, कृष्ण कसेरा, राजेश रंगा, मास्टर अजीत सिंह, अजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, बबलू, विपिन मित्तल, हिमांशु गुप्ता, नवीन अग्रवाल, नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान इंद्रपाल सिंह कालू नंबरदार, विजय, नत्थुराम सैनी, रमेश सैनी, अश्विनी सैनी, अमित सिंह परमार, किशनलाल, अनिल डिपो होल्डर, रामपाल टायरवाला, हलवाई टीम इंचार्ज बीरभान उर्फ बीरू अपना योगदान दे रहे हैं।