फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news,Agriculture Minister took stock of mustard procurement process, social distance did not show

कपास की फसल में हुए नुकसान के लिए 32 करोड़ स्वीकृत : कृषि मंत्री

Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news,Agriculture Minister took stock of mustard procurement process, social distance did not show
मंडी पहुंचे कृषिमंत्री व एसडीएम अधिकारियों व किसानों से बातचीत कर रहे थे तो सामुदायिक दूरी का ख्? - फोटो : Bhiwani
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में कपास की फसल में हुए नुकसान के लिए करीब 32 करोड़ रुपये के मुआवजे को स्वीकृति दी है। इसे शीघ्र ही किसानों में वितरित किया जाएगा। प्रदेश सरकार किसानों की रबी फसल के दाने-दाने की खरीद के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने खरीद एजेंसियों व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि फसल बिक्री में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा हुई तो इसके लिए वे सीधे तौर पर जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री शनिवार को लोहारू, तोशाम और बहल क्षेत्र के ओबरा एवं सिवानी क्षेत्र की सिवानी मंडी, गुरेरा गांव के खरीद केंद्रों में खरीद कार्य का जायजा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि नए बनाए गए खरीद केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। वहीं, तोशाम में कृषि मंत्री शनिवार को गांव ईश्रवाल में बनाए गए खरीद केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मिरान, भैरा खरीद केंद्रों का भी निरीक्षण कर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया, सैनिटाइजेशन, सामुदायिक दूरी व खरीदे हुए उत्पाद के उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गांव संडवा के किसानों ने कृषि मंत्री से मिलकर गांव में खरीद केंद्र बनाने की मांग की। इस पर कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को कैरू स्थित बनाई गई परचेज सेंटर में कृषि व पशुपालन मंत्री जेपी दलाल साथ पूर्व विद्यायक व शशी रंजन परमार ने निरीक्षण किया। मंत्री दलाल ने ग्रामीणों व आढ़तियों से परचेज सेंटर की समस्या के बारे में पूछा। आढ़तियों ने मंडी बनाने पर प्रशासन का धन्यवाद किया। जेपी दलाल ने बताया कि यदि कोई समस्या आती है तो समस्या को हल कर दिया जाएगा। गेहूं के लिए बाबा दिलसुख स्टेडियम में परचेज सेंटर बना दिया गया है। वहीं पर मार्केट कमेटी के कर्मचारी व्यवस्था करेंगे। पीने के पानी का टैंक उपलब्ध करवा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed