{"_id":"580e5f714f1c1bcc75bc2b09","slug":"bhiwani-news-accident-two-dead-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो मौत, एक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया। एक अन्य हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा रविवार रात करीब 10 बजे अनाज मंडी ओवरब्रिज के पास हुआ। दादरी गेट के नजदीक बीरवान पाना वासी 22 वर्षीय नवीन अपने साले पिचौपा वासी रवि के साथ अनाज मंडी में जा रहा था। दोनों एफएसीआई में मजदूरी करते थे। जब वे अनाज मंडी ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो एक कार ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां नवीन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रवि को गंभीर चोटों के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि नवीन का साला उसके पास ही रह रहा है और यहीं टीआईटी में पढ़ाई करता है। मृतक नवीन को एक छोटा लड़का है।
मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
किसान एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
हादसा गुजरानी रेलवे फाटक के पास हुआ। संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग किसान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। मृतक की पहचान विद्या नगर वासी करीब 72 वर्षीय बुजुर्ग पूर्ण सिंह के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक उस तरफ घूमने गया था और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई रामफल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में एसआई लक्ष्मीनारायण ने बताया कि बुजुर्ग की उम्र अधिक होने के कारण वह रास्ता पार नहीं कर सका और यह हादसा हुआ।