फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, accident, bike rider, patrol pump salesman, dead

हादसे में बाइक सवार पेट्रोल पंप सेल्समैन की मौत

Tue, 17 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, accident, bike rider, patrol pump salesman, dead
dead body
भिवानी में पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत हो गई जबकि एक अन्य कारिंदा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब आठ बजे हुआ। खरक गांव में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करने वाला खरक कलां वासी युवक आनंद पंप पर ही काम करने वाले क्लीनर बौंद वासी बंटी को छोड़ने खेरड़ी मोड़ जा रहा था। दोनों बाइक से जब नहर के पास पहुंचे तो एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। बंटी को उसकी गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पीजीआई से भी परिजन उसे दिल्ली ले गए। उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पेट्रोल पंप मैनेजर मलखान सिंह ने बताया कि पंप पर क्लीनर का काम करने वाला बंटी रात को लेट हो गया था। ऐसे में सेल्समैन आनंद उसे खेरड़ी मोड़ तक छोड़ने के लिए गया था। मगर नहर पर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


मामले में खरक चौकी इंचार्ज एसआई राजबीर सिवाच ने बताया कि भिवानी-रोहतक मार्ग पर खरक गांव से थोड़ा आगे नहर के पास हादसा हुआ है। पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में इकलौता था आनंद
करीब 26 वर्षीय आनंद परिवार में इकलौता था। वह लंबे समय से पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम कर रहा था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed