फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, accident, bike, collapse, tractor, crush, boy. dead

दो बाइक भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर के नीचे कुचला गया युवक, मौत

Sat, 21 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 21 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, accident, bike, collapse, tractor, crush, boy. dead
- फोटो : Demo pic
गांव निगांना खुर्द के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर के बाद एक युवक वहां से गुजर रही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे में मृतक के भाई समेत मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई घायल कमल की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक निगांना निवासी 32 वर्षीय बलवंत, मृतक का भाई कमल, व दो साथी कमल व एक अन्य चारों तोशाम से घर आ रहे थे। जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी जिससे मृतक बलवंत सड़क पर जा गिरा व तीनों मोटरसाइकिल के पास गिर गए। बलवंत सड़क पर गिर जाने के कारण पीछे से आ रही ईंटों की भरी ट्राली के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक का कमल व उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के भाई घायल कमल की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि घायल कमल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed