फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Nagar Parishad election : Accused of scam Mamanchand prajapati filed nomination for counselor

Bhiwani Nagar Parishad election : नगर परिषद घोटाले के आरोपी मामनचंद ने कड़ी सुरक्षा में जेल से आकर भरा नामांकन फार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Nagar Parishad election : Accused of scam Mamanchand prajapati filed nomination for counselor
आवेदन प्रक्रिया के दौरान एक महिला प्रत्याशी घूंघट कर आवेदन करने पहुंची। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को 32 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन किए। दावेदारी के बीच नामांकन प्रक्रिया में तीसरे दिन एक महिला ने चेयरपर्सन तो 31 लोगों ने पार्षद पद के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन भरा। वहीं, नगर परिषद घोटाले के आरोपी और निवर्तमान उप प्रधान मामनचंद प्रजापति ने पार्षद पद के लिए भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अपना पर्चा भरा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा की पुत्रवधू इंदु शर्मा को चेयरपर्सन का उम्मीदवार घोषित कर दिया। वहीं, जजपा ने शमा मान, बसपा ने कमलेश तंवर व लोसुपा ने नेहा सोनी पर दाव खेला है।
विज्ञापन

मामनचंद के आते ही मची हड़बड़ी
बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान उस समय हड़बड़ी मची जब भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मामनचंद पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए एसडीएम कोर्ट में पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। जैसे ही मामन रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में घुसने लगे तो उनकी पत्नी उनके माथे पर तिलक किया। इस दौरान मामनचंद भावुक हो गए। पुलिस ने मात्र दस से 15 मिनट के दौरान ही नामांकन कराकर पुलिस सुरक्षा में उन्हें वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घूंघट की ओट में पहुंचीं प्रत्याशी : रोचक बात यह भी रही कि कई महिला प्रत्याशी घूंघट की ओट में अपना नामांकन करने पहुंचीं,जो पूरी प्रक्रिया के दौरान घूंघट किए रहीं।
इन्होंने किए नामांकन
नगर परिषद चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन मीनू ने चेयरपर्सन पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 18 से सुमन, शारदा देवी व अनीता, 19 से मोहन लाल, 31 से ज्ञान सिंह, 15 से ईशा देवी, 29 से विजय कुमार, 17 से हंसराज, 28 से दिनेश कुमार, उमाकांत व अभिमन भट्टी, 25 से मामन चंद, बबलू, एक से कुलदीप सिंह, 23 से सुभाष चंद्र, 11 से कर्मबीर यादव, तीन से रेखा, पूजा, 12 से कविता व बंटी देवी, 23 से निर्मला, पांच से अनिल कुमार, 24 से पूनम, आठ से किरण बाला, 31 से सतेंद्र सिंह, छह से मीनू, 22 से शालू तंवर, 16 से मनोज कुमार यादव, 20 से रिषी, 27 से राजेश, 10 से प्रियंका चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन में सिर्फ एक व्यक्ति होगा नामांकित
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद चुनाव में केवल ही व्यक्ति अपना नामांकन और प्रोपोजल कर सकते हैं। वे ही अपना वोट डाल सकते हैं, जिनका नाम विधानसभा मतदाता सूची पांच जनवरी 2022 में शामिल हो। उस मतदाता सूची के आधार पर नगर परिषद की अंतिम प्रकाशन मतदाता सूची में शामिल दर्ज हो। इसके बाद को वोटर न तो वोट डाल सकता है और न ही नामांकन या प्रोपोजल बन सकता है।
कोई पांच तो कोई दस समर्थकों के साथ पहुंचा
नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन कोई पांच से सात तो कोई दस से ज्यादा लोगों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचा।एसडीएम कार्यालय में नामांकन करने वालों के साथ एक या फिर दो लोगों को ही अंदर जाने की इजाजत मिली। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन ज्यादा आवेदन जुटने से थोड़ी गहमागहमी भरा माहौल भी बना।

भाजपा व इनेलो प्रत्याशी का नहीं हुआ देर शाम तक खुलासा
हालांकि बुधवार को भाजपा की ओर से नप चुनाव में चेयरपर्सन के दावेदारों में नाम घोषित करने को लेकर लोग देर शाम तक इंतजार करते रहे। वहीं इनेलो ने भी अभी चेयरपर्सन को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस पहले ही नप चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ने का एलान कर चुकी है।

नप घोटाले के आरोपी निवर्तमान उपप्रधान मामनचंद पार्षद पद के लिए अपना नामांकन एसडीएम संदीप अग्रवा

नप घोटाले के आरोपी निवर्तमान उपप्रधान मामनचंद पार्षद पद के लिए अपना नामांकन एसडीएम संदीप अग्रवा- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed