फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani municipal council election, no dues, proposer, new condition, candidate, angry

नप चुनाव : प्रत्याशी के प्रपोजर को भी लेना होगा नो ड्यूज, नई शर्तों पर भड़के

Thu, 22 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bhiwani municipal council election, no dues, proposer, new condition, candidate, angry

विज्ञापन
भिवानी नगर परिषद चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों को इस बार नामांकन के लिए कई पापड़ बेलने पड़ेंगे। चुनाव में प्रपोजर (प्रस्तावक) को भी प्रत्याशियों जैसी कागजी प्रक्रिया पूरी करनी होंगी। प्रपोजर के लिए नो ड्यूज लेना भी जरूरी होगा। नामांकन के लिए नई शर्तों के विरोध में बुधवार को संभावित प्रत्याशी भड़क गए। बहस के बाद तहसीलदार खुद उम्मीदवारों के साथ नामांकन केंद्र के बाहर आए और चस्पाया गया नोटिस दिखाया। प्रपोजर के लिए नो ड्यूज की शर्त पर उम्मीदवारों ने रोष जताया और शिकायत लेकर डीसी, एडीसी, एसडीएम कार्यालय पहुंचे मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई। प्रपोजर के लिए नो ड्यूज समेत उम्मीदवारों वाली शर्त लागू होने के चलते नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कोई नामांकन जमा नहीं हुआ।

नगर परिषद चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। तहसीलदार की देखरेख में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। इसका कारण रहा प्रपोजर के लिए भी उम्मीदवारों वाली शर्त। नगर परिषद चुनाव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास प्रस्तावक का भी होना जरूरी है। प्रपोजर जो उम्मीदवार का प्रस्ताव देगा कि यह वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए सही है। मगर इस बार चुनाव में प्रपोजर के लिए भी उम्मीदवारों वाली शर्त रखी गई है। यानी प्रपोजर को भी नगर परिषद, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना होगा। यह शर्त सुनते ही उम्मीदवार भड़क गए। पहले तहसीलदार से बहस हुई। इसके बाद तहसीलदार स्वयं अपनी सीट से उठकर उम्मीदवारों के साथ बाहर आए और चस्पाया गया नोटिस दिखाया। बाद में केंद्र के बाहर ही उम्मीदवारों ने रोष जताया।
विज्ञापन


उम्मीदवारों ने कहा कि पहले कभी ऐसी शर्त नहीं रही।
शिकायत लेकर उम्मीदवार एसडीएम कार्यालय, डीसी, एडीसी कार्यालय पहुंचे मगर कोई अधिकारी नहीं मिला। तहसीलदार ने साफ कहा कि प्रपोजर का होना अनिवार्य है वरना फार्म रद समझा जाएगा। प्रपोजर के लिए भी उम्मीदवारों वाली शर्तें लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार दिन में तो अब नो ड्यूज बना, अब फिर करनी होगी मशक्कत
उम्मीदवार व उनके साथ आए शिव कुमार, विनोद चावला, उमाकांत भोली, रमेश टांक, राजीव, भीम सिंह आदि ने कहा कि प्रपोजर तो सिर्फ वार्ड से प्रपोज करता है। उम्मीदवारों वाली शर्तें तो कवरिंग कैंडिडेट के लिए होती है। अब तीन-चार दिन में तो उनका नो ड्यूज बना है जबकि प्रपोजर के नो ड्यूज में भी तीन-चार दिन लगेंगे। अब लगातार दो दिन अवकाश भी है तो सरकारी विभाग बंद रहेंगे। प्रपोजर क्यों इतनी भागदौड़ करेगा। इसके अलावा अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे है कि प्रपोजर संबंधित वार्ड से ही हो या 31 वार्डों में किसी भी वार्ड से हो सकता है। कुछ कह रहे है कि किसी भी वार्ड का हो सकता है तो कुछ संबंधित वार्ड की शर्त लगा रहे है।

समर्थकों के साथ आवेदन करने पहुंचे प्रत्याशी, निराश लौटे
वार्ड 30 से एक महिला उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ आवेदन करने पहुंची। खासी भीड़ के साथ पहुंची उम्मीदवार दोपहर बाद तीन बजे पहुंची। उस समय तक बंद करने की तैयारी हो गई थी। बाद में उन्हें प्रपोजर की शर्त बताई गई तो वह अपने समर्थकों के साथ बिना आवेदन किए ही लौटी। इसके अलावा भी करीब आधा दर्जन उम्मीदवार आवेदन करने पहुंचे मगर प्रपोजर की शर्त के बाद बिना आवेदन ही लौटे।


मतदाता सूची के लिए भी परेशान रहे उम्मीदवार
संशोधन के साथ नई मतदाता सूची के लिए आवेदन के पहले दिन भी उम्मीदवार परेशान रहे। नामांकन केंद्र में पुरानी मतदाता सूचियां रही तो नई के लिए उम्मीदवार परेशान ही रहे। अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को सभी को मतदाता सूचियां मिलेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed