फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani markets will be cleaned at night, will catch stray animals

भिवानी के बाजारों की रात में होगी सफाई, पकड़ेंगे लावारिस पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani markets will be cleaned at night, will catch stray animals
नप की बैठक में पार्षदों को शांत करते चेयरमैन रणसिंह यादव। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी की मिनी सरकार यानी नप सदन की शुक्रवार दोपहर को रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में हंगामेदार बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव व उपाध्यक्ष मामनचंद प्रजापति ने संयुक्त रूप से की। बैठक का संचालन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनेंद्र सिंह ने किया। बैठक में शहर के विकास के मुद्दों के साथ चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर भी पार्षदों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय हुआ कि शहर के बाजारों में रात के समय सफाई कराई जाएगी और पूरे शहर को लावारिस पशुओं से भी निजात मिलेगी, जिसके लिए जल्द टेंडर कराए जाएंगे। शहर के 25 फीसदी दायरे में अधर में लटकी साफ सफाई के कार्य को भी विस्तार दिया जाएगा। बैठक में पार्षदों ने 40 कच्ची गलियों को पक्का कराने का मसौदा भी दिया, जिस पर करीब तीन करोड़ का बजट खर्च होगा। शहर की बाहरी दायरे में आने वाली कॉलोनियों के अंदर भी विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। अमर उजाला ने शहर बढ़ा सुविधाएं नहीं। अभियान के तहत इन बाहरी कॉलोनियों की सूरत को भी बयां किया था।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों पर पार्षदों ने लगाई सहमति की मुहर
पार्षदों ने शहर के बाजारों में रात के समय नप कर्मचारियों से साफ सफाई कराए जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताई। शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त कराने का प्रस्ताव भी पास किया। जिस पर नप अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इसके टेंडर कराए जाएंगे। कई एजेंसियों से प्रति लावारिस पशु पकड़ने की कोटेशन मांगी है। उसके बाद मामला डीएमसी से फाइनल करा दिया जाएगा। शहर के विभिन्न वार्डों में करीब तीन करोड़ से 40 नई गलियों के निर्माण की भी मंजूरी पार्षदों ने दी। शहर में करीब दस लाख के बजट से सफाई के टेंडर को विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने वार्ड में विकास कार्यों में मनमानी पर किया हंगामा
नप पूर्व चेयरमैन विजय पंचगांवा, पार्षद हर्षदीप डूडेजा, मुकेश रहेजा ने सेक्टर के मुख्य पार्कों के अंदर भ्रमण पट्टी पर टाइल की जगह ब्लॉक लगाए जाने पर कड़ा एतराज जताया और ठेकेदार पर भी मनमानी के आरोप लगाए। पार्षदों ने कहा कि पार्क जीर्णोद्धार पर करीब 25 लाख का बजट खर्च हो रहा है, इसमें 23 लाख बजट का भुगतान भी हो चुका है, जबकि दो लाख बकाया है। ठेकेदार मनमानी कर रहा है, इस पर अब तक हुए कार्य की जांच की मांग भी उठाई। वहीं ठेकेदार को भी नप अधिकारियों ने फटकार लगाई।
24 घंटे जलती हैं स्ट्रीट लाइट
बैठक में पन्नू मस्ता ने अपने वार्ड के अंदर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन डायरेक्ट जोड़ दिए जाने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि पूरे वार्ड की स्ट्रीट लाइटें 24 घंटे जलती हैं, जिससे अधिकतर लाइट खराब हो गई हैं। स्ट्रीट ठेकेदार भी नहीं सुन रहा। इस पर नप अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइट का टेंडर फिर से कराए जाने की भी मांग उठाई।
महिला पार्षदों ने किया बैठक से किनारा
नप की बैठक में महिला पार्षदों ने किनारा रखा। कोई भी महिला पार्षद बैठक में नहीं पहुुंची। अगली योजना में नप की कमान महिला के हाथों में होगी, मगर वर्तमान में महिला पार्षद शहर की सरकार में शायद कम ही रुचि दिखा रही हैं। इसकी वजह यह भी है कि महिला पार्षदों के प्रतिनिधि ही वार्ड से जुड़े निर्णय लेते हैं और महिला पार्षद तो शायद एक स्टैंप की तरह काम कर रही हैं।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा, अब मिलेगी मूलभूत सुविधा
अमर उजाला ने हाल ही में शहरी दायरे में शामिल की गईं बाहरी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया था और यहां की बदहाली भी तस्वीरों में लोगों की जुबानी बयां की थी। नप सदन की बैठक में शहर के वार्ड 10, 11, 12, 17, 18, 19, 20, 21 की बाहरी कॉलोनियों में भी करीब 40 करोड़ से विकास कार्य कराए जाने के लिए बजट मांगा है। बजट मिलने के बाद यहां रहने वालों को भी पानी, सीवर और गलियों को पक्का कराए जाने जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
जल्द पूरे होंगे अधूरे काम
शहर में सफाई के अलावा लावारिस पशुओं को पकड़ने के मुद्दों पर मंथन हुआ है। शहर में निरंतर चल रहे विकास कार्यों और अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पार्षदों ने अपने वार्डों में गलियों के निर्माण की मांग की है, उनके लिए भी बजट मांगा है।

-रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
लावारिस पशुओं की बड़ी समस्या
शहर में लावारिस पशुओं की बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसके लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे और शहर के बाजारों में रात के समय साफ सफाई कराई जाएगी, ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके। पार्षदों ने बैठक में जिन समस्याओं को रखा है, उनका भी जल्द अधिकारियों से समाधान कराया जाएगा।
-मामनचंद प्रजापति, उपाध्यक्ष नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed