फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani-Jaipur special train starts from today, Rewari-Ringas Express from February 20

Bhiwani News: भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस 20 फरवरी से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Jaipur special train starts from today, Rewari-Ringas Express from February 20
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। 
भिवानी। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधा बढ़ाने के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू कर दिया है। यह ट्रेन जनवरी माह में दोहरीकरण कार्य के चलते रद्द थी। इसके अलावा रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16 से 28 फरवरी तक कुल 13 ट्रिप में जयपुर से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन इसी अवधि में भिवानी से 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन रास्ते में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 9 साधारण और 2 गार्ड डिब्बे होंगे, कुल 11 डिब्बे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के तहत गाड़ी संख्या 09633 20 से 28 फरवरी तक कुल 9 ट्रिप में रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09634 रींगस से 2:05 बजे रवाना होकर 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।

साथ ही गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20 से 28 फरवरी तक कुल 9 ट्रिप में रेवाड़ी से सुबह 11:00 बजे रवाना होकर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20 से 28 फरवरी तक कुल 9 ट्रिप में रींगस से 2:55 बजे रवाना होकर 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 8 साधारण और 2 गार्ड डिब्बे होंगे सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed