{"_id":"6855b18d7c394451be059be7","slug":"bhiwani-is-not-getting-its-share-of-water-due-to-weak-leadership-anita-malik-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135791-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर नेतृत्व के कारण भिवानी को नहीं मिल रहा अपने हिस्से का पानी: अनिता मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर नेतृत्व के कारण भिवानी को नहीं मिल रहा अपने हिस्से का पानी: अनिता मलिक
Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अनिता मलिक।
भिवानी। जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने जूई बिचली में एक पानी का टैंकर व कैरू ब्लॉक के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी करते हुए कहा की भिवानी को उसके हिस्से का पानी यहां के कमजोर नेतृत्व के कारण नहीं मिल रहा है। मलिक ने कहा कि यहां के विधायक, मंत्री व सांसदों ने हिस्से के पानी की मांग न तो विधानसभा में उठाई है और न ही दोनों सांसदों ने लोकसभा व राज्यसभा में भिवानी के पानी की मांग उठाई।
अनिता मलिक ने कहा कि ये भिवानी का दुर्भाग्य है कि जल मंत्री होते हुए भी भिवानी के हिस्से का पानी नहीं दिला सकी। मलिक ने कहा कि जब खुद न पता तो पूर्व मंत्री से पूछ लेना चाहिए कि लोहारू में किस प्रकार हिस्से का पानी मिलता था जो सुरेंद्र के भी अच्छे मित्र रहे हैं, अच्छे कार्यों को करने में शर्म नहीं करनी चाहिए। वह भी जिला परिषद में भिवानी व हिसार के पूर्व चेयरमैनों से विकास के बारे में पूछ लेती हैं।
मलिक ने पूर्व मंत्री किरण चौधरी पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस व चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व दीपेन्द्र हुड्डा पर बोलने के बजाय अपनी पार्टी व जनता के विकास कार्य करवाने पर ध्यान दें। यदि ये कांग्रेस में रहते हुए चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर काम करती तो आज भिवानी विकास में इतना पिछड़ा हुआ न रहता। जनता की भलाई के लिए अहम और निजी स्वार्थ त्यागना पड़ता है।
विज्ञापन
इस मौके पे वहां पर जूई बिचली सरपंच प्रतिनिधि पवन लाम्बा,जिला पार्षद लाला प्रधान, सुभाष यादव कैरू, राजेश यादव, जिला पार्षद नरेन्द्र चौहान देवरला, कृष्ण मलिक, विनोद मलिक, रजत मौजूद रहे।