फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani, hindi, news, tow, days, light, cut, transfarmar, water, suply

दो दिन से सेक्टर में बिजली-पानी का संकट

Tue, 30 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 30 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफार्मरों में आया फाल्ट सेक्टर के रहिवासियों के लिए आफत बन गया है। ट्रांसफार्मरों के फाल्ट के चलते सेक्टर 13 की करीब 40 फीसदी क्षेत्र की बत्ती दो दिन से गुल है। बिजली नहीं होने के कारण पेयजल सप्लाई भी नहीं हो रही है। सेक्टर वासी पेयजल के लिए भी इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 13 में लगे तीन सौ केवी के ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह करीब सात बजे फाल्ट आ गया और धुआं निकलने लगा। इसकी वजह से सेक्टर के करीब 40 फीसदी एरिये की बत्ती गुल हो गई। रविवार देर शाम बिजली कर्मचारियों ने जले ट्रांसफार्मर को बदलकर यहां एक दो सौ केवी और एक सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाया। लेकिन कुछ ही देर में दो सौ केवी के ट्रांसफार्मर में भी फाल्ट आ गया जिसकी वजह से रातभर सेक्टर वासी अंधेरे में रहे। रातभर ही नहीं दिन के समय भी जला ट्रांसफार्मर सेक्टर वासियों के लिए परेशानी बना रहा। दो सौ केवी का ट्रांसफार्मर बदलने के लिए स्थानीय बिजली अधिकारियों को घंटों हिसार हेड ऑफिस से अनुमति नहीं मिली।  शाम करीब छह बजे अनुमति मिलने के बाद देर रात तक ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन

40 फीसदी एरिया के अलावा दूसरे अन्य ट्रांसफार्मरों से जुड़े सेक्टर वासियों को भी बिजली कटों का सामना करना पड़ा। इस ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बार-बार बिजली काटी गई और दिनभर पूरे सेक्टर की बिजली घंटों गुल रही। सेक्टर वासियों ने बिजलीघर में पहुंचकर भी रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------      
ट्रांसफार्मर बदलने का भी विरोध, तीन घंटे हुई देरी      
सेक्टर के विकर सेक्शन में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजली कर्मचारी जब पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति ने इसका विरोध शुरू कर दिया। व्यक्ति घर के पास होने से ट्रांसफार्मर का विरोध कर रहा था। बिजली निगम के अधिकारी घंटों उसे समझाते रहे। इसी कार्रवाई में ट्रांसफार्मर बदलने में करीब तीन घंटे की देरी हुई।       
-----      
जलघर की बिजली भी गुल, पेयजल सप्लाई प्रभावित      
सेक्टर वासियों के लिए रविवार और सोमवार का दिन आफत भरा रहा। बिजली नहीं होने के कारण पेयजल सप्लाई भी पूरे क्षेत्र में नहीं हो पाई। जहां हुई वहां भी बहुत कम। दरअसल रात ढाई बजे से सुबह करीब साढ़े बजे तक सेक्टर के जलघर पर भी बिजली गुल रही। इसकी वजह से कहीं आधे घंटे सप्लाई हुई तो काफी एरिया में नहीं हो पाई। विभाग के अधिकारी शाम के समय सप्लाई कर सुबह की पूर्ति करते दिखे। अधिकतर क्षेत्र में बत्ती गुल रही और पेयजल सप्लाई होने के बावजूद लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा।      
--
अंधेरे में रहा 70 फीसदी तक शहर      
सेक्टर वासियों को अलावा शहर वासियों को ब्लैक आउट का सामना करना पड़ा। रात को अंधड़ और बरसात के कारण अनेक जगह लाइनें डैमेज हो गई। रातभर शहर के करीब 50 फीसदी क्षेत्र में बत्ती गुल रही। सुबह दिन निकलने के बाद ही बिजली निगम के कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में निकले और 10 बजे तक ही अधिकतर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई। शहर के अधिकतर क्षेत्र में सुबह चार से 10 बजे तक बिजली गुल रही थी। कई क्षेत्र ऐसा रहा जहां रात ढाई बजे से सुबह साढ़े बजे तक लोगों को बिजली कट का सामना करना पड़ा।      

--
वर्जन::::      
सेक्टर 13 में ट्रांसफार्मर डैमेज होने से बिजली समस्या बनी है। कुछ सेक्टर वासी भी अपने घर के पास ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रहे थे। जिन्हें समझाया गया। देर शाम तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।      
सुरेंद्र कुमार, एसडीओ      
बिजली निगम     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed