फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani-Hansi four lane work extended for four more months due to technical bottleneck in DPR

परियोजना: अब डीपीआर में तकनीकी अड़चन से चार माह और बढ़ा भिवानी-हांसी फोरलेन का इंतजार

Fri, 11 Nov 2022 06:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 06:24 PM IST
सार

फोरलेन मसौदे की संशोधित डीपीआर फिर केंद्र सरकार को भेजी है, अभी मंजूरी बाकी है। भिवानी से हांसी तक 29 किलोमीटर सड़क की मेंटेनेंस पर ही करोड़ों का बजट खर्च कर डाला। 

विज्ञापन
Bhiwani-Hansi four lane work extended for four more months due to technical bottleneck in DPR
भिवानी-हांसी मार्ग से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में भिवानी से हांसी तक 29 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन किए जाने की डीपीआर में तकनीकी अड़चन से मामला अटक गया है। इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने संशोधित डीपीआर फिर केंद्र के समक्ष भेजी है। इस पर अभी मंजूरी के लिए चार माह और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल भिवानी से हांसी तक की खस्ताहाल सड़क पर मेंटेनेंस के लिए भी अब तक करोड़ों का बजट खर्च कर डाला है। जबकि कुछ जगहों पर तो काम अभी बाकी है।

विज्ञापन

 
एनएच-148बी के हिस्से में आने के लंबे अर्से बाद भी ये मुख्य सड़क अब भी डबल लाइन ही है। हालांकि हांसी गेट के बासिया भवन से तिगड़ाना मोड़ तक इस मार्ग को फोरलेन की तर्ज पर विकसित किया जा चुका है। जबकि तिगड़ाना मोड़ से हांसी शहर के टी-प्वाइंट मोड तक इस मार्ग को फोरलेन किया जाना अभी बाकी है। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे 148-बी के अंतर्गत आने वाले भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग की हालत खस्ता है। हालांकि इसकी मेजर रिपेयरिंग का काम अलॉट किया जा चुका है। इस पर काम अभी चल ही रहा है। इसमें भिवानी के तिगड़ाना मोड़ से लेकर हांसी टी-प्वाइंट तक कई जगह करीब 16 किलोमीटर दायरे में 30 मिलीमीटर तारकोल की लेयर डाल सड़क की मेंटेनेंस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि करीब 13 किलोमीटर के दायरे में टुकड़ों में सीसी पैटर्न पर नई सड़क बनाई जानी है। नेशनल हाईवे ने दो अलग-अलग वर्क अलॉट किए हुए हैं। इस पर तारकोल की लेयर सड़क निर्माण के लिए पांच करोड़ नौ लाख और सीसी पैटर्न के लिए करीब 24 करोड़ का बजट अलाट किया हुआ है।

मेजर मेंटेनेंस के बाद सड़क की हालत तो सुधर जाएगी, लेकिन इसे फोरलेन नहीं किया जा सकेगा। फोरलेन के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने केंद्र सरकार के समक्ष अलग से डीपीआर भेजा हुआ है। इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से अड़चन आ गई है। जिसके बाद अथॉरिटी के अधिकारियों ने संशोधित डीपीआर को फिर से केंद्र के समक्ष भेजा है। इस पर मंजूरी के लिए करीब चार माह का समय और लग सकता है। 

ये रहेगा भिवानी-हांसी सड़क का पैटर्न 
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव जाटूलुहारी-मंढाणा मोड़ से लेकर बस स्टैंड तक करीब एक किलोमीटर लंबी सीसी पैटर्न की नई सड़क बनाई जानी है। इसी तरह बवानीखेड़ा बस स्टैंड से हांसी की तरफ करीब तीन किलोमीटर नई सीसी पैटर्न की सड़क बनेगी। सिकंदरपुर में करीब 400 मीटर सीसी सड़क बनाई जानी है। हांसी तक कई अन्य जगह भी कई टुकड़ों में सीसी पैटर्न की कुछ सड़क बनाई जाएगी। 

फोरलेन बनने से हादसा संभावित प्वाइंट हो जाएंगे खत्म
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को फोरलेन किए जाने के बाद भिवानी से हांसी तक करीब छह से सात हादसा प्वाइंट हैं। इनके खत्म होने की संभावना हैं, क्योंकि ये खतरनाक मोड़ ऐसे हैं, जहां हर साल औसतन अधिक सड़क हादसे होते हैं। इनमें तिगड़ाना मोड़, प्रेमनगर मोड़, जाटूलुहारी पीर मजार मोड़, बवानीखेड़ा मोड़, जीताखेड़ी मोड़, सुंदर ब्रांच नहर मोड़ मुख्य रूप से शामिल हैं। इसी तरह हांसी शहर तक भी रास्ते में कई दुर्घटना संभावित प्वाइंट हैं। सड़क चौड़ी होगी और बीच में डिवाइडर बनेगा तो हादसा संभावित संकरे मोड़ भी हट जाएंगे। 


भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग को फोरलेन बनाने की डीपीआर में कुछ तकनीकी अड़चन थी, जिसे दूर कर मसौदे को फिर से केंद्र के समक्ष भेजा जा चुका है। संभावना है कि जल्द से मंजूरी मिल जाएगी। फिलहाल सड़क पर मेजर पेंचवर्क का काम चल रहा है। भिवानी-हांसी मुख्य सड़क चौड़ी किए जाने के साथ-साथ बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। भिवानी से हांसी शहर तक करीब 29 किलोमीटर का दायरा शामिल है।  -राजेश गुप्ता, मैनेजर, एनएच-148बी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed