फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani-Hansi four-lane road gets stuck in the final stages, tension rises due to shifting of high-tension line

Bhiwani News: भिवानी-हांसी फोरलेन अंतिम चरण में फिर अटका, हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग से बढ़ी टेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Hansi four-lane road gets stuck in the final stages, tension rises due to shifting of high-tension line
भिवानी हांसी फोरलेन मार्ग 
भिवानी। राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी अथॉरिटी की करीब 802 करोड़ रुपये की भिवानी-हांसी फोरलेन परियोजना अंतिम चरण में एक बार फिर अटक गई है। बवानीखेड़ा बाईपास पर 132 केवी पावर सब स्टेशन की हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्ट किए जाने में देरी से काम प्रभावित हुआ है। हालांकि 21 फरवरी से शट डाउन मिल चुका है और लाइन शिफ्टिंग का कार्य एनएच 148बी अथॉरिटी की एजेंसी करेगी जिसकी निगरानी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) हिसार डिविजन करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी के अंतर्गत 43 किलोमीटर लंबे भिवानी-हांसी फोरलेन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बवानीखेड़ा बाईपास पर फोरलेन के ऊपर से गुजर रही 132 केवी हाईटेंशन लाइन अब मुख्य बाधा बनी हुई है। भिवानी डिविजन के अंतर्गत आने वाली अन्य बिजली लाइनों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि यह लाइन एचवीपीएनएल हिसार डिविजन के अधीन है।
विज्ञापन

एनएच 148बी अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार शट डाउन अवधि में उनकी एजेंसी ही लाइन शिफ्टिंग का कार्य करेगी और हिसार डिविजन के अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। हाईटेंशन लाइन हटते ही भिवानी से हांसी तक करीब 43 किलोमीटर का सफर पूरी तरह फोरलेन के जरिए शुरू हो सकेगा। फिलहाल भिवानी से बवानीखेड़ा तक फोरलेन पर वाहन दौड़ रहे हैं, जबकि हांसी से बवानीखेड़ा बाईपास तक का हिस्सा अभी वाहनों के लिए नहीं खोला गया है। इस कारण भिवानी से हांसी जाने वाले यात्रियों को कस्बा बवानीखेड़ा के अंदर से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवानीखेड़ा में टोल प्लाजा का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द शुरू करने की तैयारी है। वहीं भिवानी के तिगड़ाना मोड़ से जूई नहर पुलिया तक फोरलेन के हिस्से के जीर्णोद्धार का मसौदा मुख्यालय भेजा गया है, जिस पर मंजूरी का इंतजार है।

सवा दो साल से 802 करोड़ की सड़क परियोजना पर चल रहा है काम
राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी अथॉरिटी की करीब 802 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 43 किलोमीटर के दायरे में दो मुख्य ओवरब्रिज, करीब सात पुल और दस से अधिक अंडरपास शामिल हैं। फोरलेन की चौड़ाई लगभग 14 मीटर है और बीच में डिवाइडर बनाया गया है। प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। दिसंबर 2023 में परियोजना पर काम शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना था। हालांकि हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग के कारण काम में देरी हुई है। अथॉरिटी अधिकारी लगातार नई डेडलाइन दे रहे हैं, लेकिन तय समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका है। फोरलेन पूरी तरह चालू होने पर भिवानी से हांसी तक का सफर सुगम और कम समय में तय हो सकेगा।


जेल बाईपास चौक पर खतरनाक तरीके से टूटी सड़क
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर जिला कारागार बाईपास चौक के समीप देव नगर कॉलोनी क्षेत्र से दूषित पानी की निकासी नहीं होने का असर हाईवे की सड़क पर दिख रहा है। पानी सड़क पर जमा हो रहा है और भारी वाहनों के दबाव से यहां गहरे और खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। चौक के डिवाइडर के पास बने ये गड्ढे वाहन पलटने जैसी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। हाईवे अथॉरिटी ने सड़क के जीर्णोद्धार का मसौदा मुख्यालय भेजा है लेकिन गड्ढों पर पेचवर्क तक नहीं किया गया है। वहीं संबंधित विभागों की ओर से दूषित पानी को सड़क पर आने से रोकने के लिए भी कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए हैं।

रोहतक और महम मुख्य मार्गों से जुड़ी फोरलेन की कनेक्टिविटी
राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी फोरलेन को रोहतक और महम रोड से जोड़ा जा चुका है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई के भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव निनान बाईपास से इसे जोड़ा गया है। इसी प्रकार भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के समीप भी फोरलेन कनेक्टिविटी स्थापित हो चुकी है। तिगड़ाना मोड़ से बवानीखेड़ा तक का हिस्सा वाहनों के लिए खोला जा चुका है और इस भाग में आवाजाही शुरू है।

तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड को जोड़ने की चल रही तैयारी
यह परियोजना शहर के चारों ओर रिंग रोड तैयार करने की योजना से भी जुड़ी है। फोरलेन को तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड तक करीब 11 किलोमीटर के दायरे में जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एजेंसी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। यह कार्य पूरा होने के बाद शहर के चारों ओर लगभग 35 किलोमीटर का बाहरी रिंग रोड विकसित होगा।


भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण करीब पूरा हो चुका है। बवानीखेड़ा बाईपास पर हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्ट की जानी है। इसके लिए शट डाउन मिल गया है। हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किए जाने का काम हमारी एजेंसी कराएगी जबकि निगरानी एचवीपीएनएल की रहेगी। यह कार्य पूरा होने के बाद बचा हुआ बाईपास भी तैयार हो जाएगा। बवानीखेड़ा के समीप बने टोल प्लाजा को मार्च तक संचालित किए जाने की संभावना है। जल्द ही भिवानी-हांसी फोरलेन को पूरी तरह वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। -मीनू कुमारी, मैनेजर, एनएच 148बी अथॉरिटी।



भिवानी-हांसी फोरलेन में आड़े आने वाली हाईटेंशन बिजली लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है। बवानीखेड़ा बाईपास के समीप 132 केवी पावर सब स्टेशन की हाईटेंशन बिजली लाइनें एचवीपीएनएल हिसार डिविजन के अधीन हैं। वहीं से इनके स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी है। भिवानी डिविजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में यह कार्य पूरा हो चुका है। - दयाचंद रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed