फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani city submerged due to 30 minutes of rain

Bhiwani News: तीस मिनट की बारिश से जलमग्न हुआ भिवानी का शहर

Wed, 16 Jul 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani city submerged due to 30 minutes of rain
दिनोद गेट के  समीप रोड  पर  जमा बारिश के  पानी से गुजरते वाहन।
भिवानी। शहर में बुधवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में करीब तीस मिनट तक हुई तेज बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत तो दी लेकिन जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था ने फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही सावन की बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

तेज बारिश के कुछ ही देर बाद हांसी गेट क्षेत्र, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय के सामने, वीटा मिल्क प्लांट के पास सहित कई स्थानों पर बरसाती पानी जमा हो गया। दुकानें जलमग्न हो गईं और आने-जाने वालों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मानसून से पहले ही लोगों ने जलभराव की आशंका जताई थी। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से कई बैठकें भी की गई थीं और समाधान के दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। नतीजतन शहर के रिहायशी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बरसात का पानी जमा है, जिससे आमजन को भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन से बार-बार अपील के बावजूद कोई ठोस उपाय नहीं किया गया, जिससे लोगों में आक्रोश है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed