फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani board declared HTET results declared after 101 days 14.2 percent pass

आ गया HTET का रिजल्ट: 101 दिन बाद जारी हुआ परिणाम, 14.2 प्रतिशत पास, ऐसे देखें रिजल्ट

Mon, 10 Nov 2025 09:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 09:41 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) होने के 101 दिन बाद सोमवार को आखिर परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
bhiwani board declared HTET results declared after 101 days 14.2 percent pass
HTET Result 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) होने के 101 दिन बाद सोमवार को आखिर परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार 3,35,076 अभ्यर्थियों में से 47,000 यानी 14.2 प्रतिशत पास हुए हैं।

विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि लेवल-प्रथम (प्राथमिक शिक्षक) परीक्षा में 66,243 में से 10,660 सफल हुए हैं। लेवल-द्वितीय (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) परीक्षा में 1,68,294 में से 27,014 पास हुए। लेवल-तृतीय (स्नातकोत्तर शिक्षक) परीक्षा में 1,00,539 में से 9,704 को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। तीनों स्तरों का परिणाम क्रमशः 16.09, 16.05 और 9.65 प्रतिशत रहा। परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई को किया गया था। इससे पहले 2023 में आयोजित एचटेट में 3,33,559 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे जिनमें से लेवल-प्रथम में 21.74 प्रतिशत, लेवल-द्वितीय में 14.01 प्रतिशत और लेवल-तृतीय में 8.89 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। इस बार लेवल प्रथम के परिणाम में 5.65 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट प्राप्त करने के लिए 19 नवंबर तक ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed