{"_id":"675f3852a8aace31c4046bc4","slug":"bhiwani-bar-association-elections-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127172-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए असमंजस अब जल्द दूर होगा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए असमंजस अब जल्द दूर होगा।
Mon, 16 Dec 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर का मुख्य गेट।
भिवानी। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए असमंजस अब जल्द दूर होगा, क्योंकि चुनावों के लिए बार काउंसिल सोमवार को निर्णय ले सकती है। जिला बार एसोसिएशन का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो चुका है।
ऐसे में अब अगले चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। अधिवक्ता भी सर्दी में धूप सेंकते हुए चुनावी चर्चा में ही मशगूल रह रहे हैं। अधिवक्ताओं की निगाहें भी बार काउंसिल के निर्णय पर ही टिकी हैं। हालांकि इस बार फरवरी में बार चुनाव के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
भिवानी जिला बार से 2,850 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। इसमें से अधिकतर अधिवक्ता जिला न्यायालय परिसर में नियमित अभ्यास भी कर रहे हैं। ऐसे में बार चुनाव में अधिकतर अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी बनी रहती है।
विज्ञापन
बार चुनाव के लिए बार उपप्रधान रवि राय, सचिव दीपक तंवर, अधिवक्ता पवन परमार, हरेंद्र भालोठिया, सुरजीत सैनी, संजय तंवर, विकास बुडानिया का कहना है कि कार्यकाल एक साल तक रहा है, लेकिन पंजाब और हरियाणा बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर इसका कार्यकाल दो साल करने की अपील की है। इसमें अभी सुनवाई चल रही है। इसके बावजूद बार काउंसिल भी सोमवार को बार चुनावों के बारे में निर्णय ले सकती है। यह तिथि तय होने से बार चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो जाएंगी।