भिवानी। जी लिट्रा क्रिकेट ग्राउंड में भिवानी बार एसोसिएशन व न्यायिक कर्मचारियों के बीच टी ट्वेंटी क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें भिवानी बार एसोसिएशन की टीम ने सात विकेट से मैच जीता।
टॉस जीतकर न्यायिक कर्मचारियों के कप्तान शमेंद्र रावत ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यायिक कर्मचारियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। भिवानी बार एसोसिएशन की तरफ से कृष्ण मलिक ने दो विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिवानी बार एसोसिएशन की टीम ने कप्तान मुकेश गुलिया का विकेट जल्दी गंवा दिया। हालांकि भिवानी बार की टीम ने यह लक्ष्य मात्र 15 ओवर में हासिल कर लिया। बार एसोसिएशन की तरफ से विकास नागर ने 40 रन बनाए। वहीं, मनीष लूथरा ने 36 गेंदों पर अर्ध शतक लगाया। मैन ऑफ दी मैच मनीष लूथरा को चुना। दोनों टीमों के कप्तान मुकेश गुलिया व शमेंद्र रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं का जीवन काफी व्यस्त व तनाव भरा होता है। इसलिए ऐसे मैचों के आयोजन से शरीर व दिमाग दोनों तंदुरुस्त रहते है। इस अवसर पर अजय यादव, अमित ढुल, सुरजीत सैनी, बिजेंद्र पंवार, पवन शर्मा, अतुल नगर, भूपेंद्र खटक, सतेंद्र घणघस, नरेंद्र पंघाल, संदीप, कृष्ण चावला, सुधीर शर्मा, अशोक अहलमद, अमित, प्रदीप सहारण, कुलदीप, नितिन, संजीव बिड़लान उपस्थित रहे।