{"_id":"603947b78ebc3ee96731c889","slug":"bhiwani-agra-bus-start-52-passengers-roadways-department-bhiwani-news-rtk597397142","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी से वाया गुरुग्राम आगरा के लिए शुरू हुई बस सेवा, पहले दिन 52 यात्री लेकर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी से वाया गुरुग्राम आगरा के लिए शुरू हुई बस सेवा, पहले दिन 52 यात्री लेकर गई
विज्ञापन
भिवानी। लंबी दूरी के परमिट मिलने के बाद शुक्रवार को भिवानी से वाया गुरुग्राम होते हुए आगरा के लिए बस सेवा शुरू की गई। पहले दिन वाया गुरुग्राम आगरा तक जाने वाली बस में 52 यात्री सवार हुए। पहले दिन शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे आगरा के लिए बस रवाना हुई, जो शनिवार को वापस डिपो में लौटेगी। फिलहाल ट्रायल बेस पर बस शुरू की गई है। फिर इस बस का सुबह छह बजे के आसपास समय निर्धारित कर नियमित रूप से संचालन किया जाएगा।
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने भिवानी से पहली बार आगरा के लिए लंबी दूरी के रूप पर इंटर स्टेट परमिट लिया है। भिवानी से वाया दिल्ली होते हुए आगरा तक रूट मिला है। मगर इन दिनों किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली जाने के रास्ते बंद हैं। फिलहाल भिवानी से आगरा के लिए वाया गुरुग्राम बस सेवा शुरू की गई है। रोडवेज विभाग ने हाल ही में 21 राज्य परमिटों के साथ इंटर स्टेट परमिट भी लिए हैं। इन्हीं परमिटों में एक परमिट भिवानी से आगरा तक लिया गया है। लंबे अर्से से भिवानी से आगरा तक सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी।
वर्जन-
भिवानी से आगरा का परमिट लेने के बाद बस सेवा शुरू कर दी गई है। किसान आंदोलन की वजह से फिलहाल आगरा के लिए बस वाया गुरुग्राम तक चलेगी। इसके बाद इसे वाया दिल्ली किया जाएगा। पहले दिन बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी हुई थी। उम्मीद है डिपो को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
- गुलाब सिंह दूहन, महाप्रबंधक भिवानी डिपो।