{"_id":"6089ae318ebc3ea1da334cc8","slug":"bhim-stadium-sports-players-bhiwani-news-rtk606424122","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं कर सकेंगे स्टेडियम में अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं कर सकेंगे स्टेडियम में अभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कोरोना संक्रमण के कारण अब स्टेडियम मेें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल अभ्यास नहीं कर सकेंगे। स्टेडियम में उनके खेल अभ्यास पर अब पाबंदी लगा दी गई है। अब एक समय में प्रत्येक खेल के सिर्फ 18 खिलाड़ी ही अभ्यास कर सकेंगे। वह भी मात्र एक घंटा। जबकि शरीर से संपर्क (बॉडी टच) वाले खेल जैसे कुश्ती, कबड्डी, मुक्केबाजी, खो-खो, जूडो नहीं होंगे। इन खेलों के खिलाड़ियों को स्टेडियम में सिर्फ व्यायाम ही कराया जाएगा। स्टेडियम सुबह छह बजे से आठ बजे और शाम को चार बजे से सात बजे तक खुला रहेगा। भीम स्टेडियम में स्वीमिंग पुल और जिम बंद कर दिया गया है।
भीम स्टेडियम में सामान्य तौर पर करीब ढाई हजार खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। इसके अलावा राजीव खेल परिसर में खिलाड़ियों का अभ्यास जारी है। खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खेल विभाग की हिदायतों के अनुसार सामुदायिक दूरी व मुंह पर मास्क अनिवार्य किया गया है। इसी के साथ खेल अभ्यास के लिए स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ तौलिया व सैनिटाइजर के अलावा पानी की बोतल लाना भी अनिवार्य किया है। भिवानी के भीम स्टेडियम में कोरोना संक्रमण की वजह से अब मात्र 300 खिलाड़ी ही खेल अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। खेल विभाग के पास 42 खेल प्रशिक्षक हैं, जिनमें कुछ प्रशिक्षक राजीव खेल परिसरों में खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण की वजह से हर तीसरे दिन भीम स्टेडियम परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही सभी इंडोर खेल हॉलों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों के लिए ये नियम किए लागू
- एक समय में एक खेल के 18 खिलाड़ी सामुदायिक दूरी से अभ्यास करेंगे। एक घंटे बाद ये स्टेडियम से बाहर जाएंगे, फिर अगले 18 खिलाड़ियों की शिफ्ट अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
- सभी खिलाड़ी सैनिटाइजर, मुंह पर मास्क लगाएंगे और तौलिया व पानी की बोतल लाएंगे।
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फिलहाल अपने घर पर ही खेल अभ्यास करेंगे।
- खेल प्रशिक्षक सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों से अनुमति पत्र लेंगे।
- बाडी टच के किसी भी खेल का अभ्यास स्टेडियम में नहीं होगा, इन खेलों में खिलाड़ियों को सिर्फ व्यायाम कराया जाएगा।
- भीम स्टेडियम में कोरोना की वजह से स्वीमिंग पुल और जिम भी बंद कर दिया है।
- व्यक्तिगत खेलों में सिर्फ 10 खिलाड़ी ही खेल अभ्यास करेंगे।
वर्जन:::
सभी खेल प्रशिक्षकों को कोरोना संक्रमण से बचाव की हिदायतें जारी की गई हैं। इसी के साथ खिलाड़ियों के लिए भी खेल अभ्यास के नए नियम जारी किए हैं, जिनका पालन सभी के लिए अनिवार्य है। बाडी टच वाले खेल बंद रहेंगे, लेकिन खिलाड़ियों के अंदर इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए व्यायाम कराया जाएगा।
- कृष्ण ढांडा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी भिवानी।