फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bharat band, road jam, railway track, farmers protest

आज 15 जगह नेशनल और स्टेट हाईवे तो चार जगह रेल रोकेंगे किसान

Fri, 26 Mar 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
bharat band, road jam, railway track, farmers protest
दुकानदारों से बंद का आह्वान करते विभिन्न जनसंगठनों के लोग। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार 26 मार्च को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक भारत बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर जिलास्तर पर भी किसानों ने तैयारी कर ली है। किसान जिले में 15 जगह नेशनल व स्टेट हाईवे और चार जगह रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। किसानों की योजना इन जाम स्थलों से पूरे जिले के मार्गों पर आवागमन रोकने की है। हालांकि किसानों ने निर्णय लिया है कि जाम के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूल बस को रास्ता दिया जाएगा। बीमार या गंभीर हाल मरीजों को भी नहीं रोका जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है और करीब 650 पुलिसकर्मी जिलेभर में अप्रिय घटना रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात नजर आएंगे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले करीब चार माह से आंदोलनरत हैं। जिले में भी करीब पांच से छह जगह मुख्य स्थानों पर धरने चल रहे हैं। इतना समय बीतने के बावजूद कृषि कानून रद्द न होने पर अब किसान संगठन सख्त रुख अपनाने जा रहे हैं। इसी कड़ी में 26 मार्च को भारत बंद किया जा रहा है। किसानों के भारत बंद को लेकर रोडवेज कर्मचारी, प्राइवेट बस चालक, रेलवे कर्मचारी समेत जिले से बाहर जाने की योजना बना रहे लोग संशय में है कि क्या करें। कैसे व्यवस्था करें।
विज्ञापन

बाजारों में दिनभर हुई मुनादी, बंद को लेकर संशय
बाजारों में दिनभर भारत बंद को लेकर मुनादी होती रही। बावजूद इसके सभी बाजार बंद होने को लेकर संशय है। इसका कारण है कुछ व्यापारिक संगठनों का समर्थन करना और कुछ का न करना। दुकानदारों के मन में यह बात है कि दो दिन बाद होली है और त्योहार पर ही बेहतर काम होने की आस है। पीछे कोरोना के चलते दुकानदारी काफी प्रभावित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहेंगे सड़क और रेलवे ट्रैक जाम
भिवानी जिले में बवानीखेड़ा, सिवानी, लोहारू और कालुवास फाटक पर रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। कितलाना टोल के अलावा बामला, कालुवास, बवानीखेड़ा, धनाना, तोशाम, खरकड़ी सोहान, मिरान, लोहारू, जुई, खरकड़ी बावनी, गोपालवास चौक, देवराला, पटौदी, मुंढाल में रोड जाम किया जाएगा।

वर्जन-
हमारा प्रयास रहेगा कि कानून व्यवस्था न बिगड़े। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्था बनाएंगे।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed