फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhagwat Katha narrated in village Rajan Pana Paras

Bhiwani News: गांव राजान पाना परस में सुनाई भागवत कथा

Mon, 23 Sep 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha narrated in village Rajan Pana Paras
भिवानी के गांव खरक में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। 
भिवानी। गांव राजान पाना परस में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जा रही है। इसके शुभारंभ पर गांव खरक के शिव मंदिर से गांव की परिक्रमा कर गांव खरक स्थित राजान पाना परस में कलश यात्रा पंहुची। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पवित्र जल भरे 108 कलशों के साथ हुआ। धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चारण के साथ महिला मंडली ने भजन गाए।
विज्ञापन

राजान पाना खरक कलां की ओर से आयोजित कथा में कथा व्यास पंडित बृजमोहन कौशिक कथा सुनाएंगे। वहां सात दिनों तक रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक कथा सुनाई जा रही है। कथावाचक पंडित बृजमोहन कौशिक ने पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रेम, वैराग्य एवं श्री कृष्ण भगवान की लीला श्रीमद् भागवत कथा को सर्वश्रेष्ठ बनाती है। श्रीमद्भागवत कथा आदर्श जीवन जीने के साथ परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग है। कथा का आयोजन स्थल तीर्थ स्थल बन जाता है। वहां सूक्ष्म रूप में परमात्मा भी आते हैं। इसलिए यह पवित्र कथा सबको सुननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित बृजमोहन ने कहा कि भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण के मुख की वाणी नहीं स्वयं परमात्मा का विग्रह स्वरूप है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य समस्त बुराई त्याग कर परमात्मा के दिखाए रास्ते पर चलकर मोक्ष को प्राप्त करता है। इसे अपने जीवन और व्यवहार में धारण करने से कथा की सार्थकता सिद्ध होती है। आयोजन में उदय सिंह, रामभगत जांगड़ा, रामपाल शर्मा, अशोक पुजारी, अमित लाल, ओमप्रकाश सिंह उर्फ बिल्लू, सुनीता, सुमित्रा, सरोज, डाॅ. राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed