{"_id":"57aa24c94f1c1be15bee4952","slug":"beo-rade-on-schools-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने मारा छापा, बिन मान्यता चल रहा था स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने मारा छापा, बिन मान्यता चल रहा था स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना किसी मान्यता के चल रहे निजी स्कूल के संचालन की शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने सूई गांव में उक्त स्कूल का औचक निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल संचालक शिक्षा विभाग की मान्यता के कागजात दिखाने में विफल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल फौगाट ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सूई गांव में एक निजी विद्यालय में वे निरीक्षण के लिए पहुंचे।
विद्यालय में करीब 150 छात्र मौजूद थे। विद्यालय के संचालकों से शिक्षा विभाग की मान्यता के अस्थाई या स्थाई पत्र को दिखाने के लिए कहा। उन्होंनें बताया कि संचालक स्कूल से संबंधित किसी प्रकार के प्रमाण- पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहे। उन्होंने बताया कि निजी विद्यालय को नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस निजी स्कूल की अनियमिताओं के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा। पिछले साल भी नियमों को ताक पर रखकर चल रहे इस निजी स्कूल को विभाग द्वारा निर्देश दिए गए थे।