फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Beneficiaries of Happy Scheme should get their card from the respective bus stand.

Bhiwani News: हैप्पी योजना के लाभार्थी संबंधित बस स्टैंड से प्राप्त करें अपना कार्ड

Sat, 06 Jul 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of Happy Scheme should get their card from the respective bus stand.
भिवानी। सरकार द्वारा हैप्पी कार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना के लिए जिसने पहले आवेदन किया हुआ था, वे अपने हैप्पी कार्ड संबंधित भिवानी, तोशाम, लोहारू बस स्टैंड से प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा राज्य परिवहन जिला महाप्रबंधक ने बताया कि जिन व्यक्तियों के परिवार की सालाना आय परिवार पहचान पत्र में एक लाख रुपए से कम है।
विज्ञापन

वे अपने नजदीकी सीएससी से हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों ने पहले ही हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किए हुए हैं। उनके हैप्पी कार्ड बस स्टैंड भिवानी, तोशाम, लोहारू पर उपलब्ध हैं। हैप्पी योजना के आवेदक अपना आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर आवेदन में दिया था, उसी मोबाइल पर ओटीपी आने के उपरांत उसे दिखाकर हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हैप्पी कार्ड प्राप्त करते समय प्रति व्यक्ति को 50 रुपये प्रति हैप्पी कार्ड का शुल्क देना होगा। यदि किसी भी आवेदक का हैप्पी कार्ड के लिए आया हुआ संदेश उसके मोबाइल से डिलिट हो गया है तो वह व्यक्ति भी बस स्टैंड भिवानी, तोशाम, लोहारू पर अपने आवेदन की पंजीकरण संख्या दिखाकर हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकता है। आवेदन करते समय आवेदक ने जिस भी बस स्टैंड का नाम आवेदन में दर्ज करवाया है, वह वहां पहुंचकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed