फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Beneficiaries deprived of ration in September should collect food items from the depot by October 8.

Bhiwani News: सितंबर में राशन से वंचित लाभार्थी आठ अक्तूबर तक डिपो से प्राप्त करें खाद्य सामग्रीं

Thu, 02 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries deprived of ration in September should collect food items from the depot by October 8.
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निर्णय अनुसार जो पात्र लाभार्थी सितंबर माह में आवश्यक वस्तुएं जैसे गेहूं, चीनी और फोर्टिफाइड सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रहे थे उन्हें अब आठ अक्तूबर तक किसी भी नजदीकी डिपो से राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कालड़ा ने बताया कि प्रत्येक बीपीएल/एएवाई राशन कार्ड धारक को निर्धारित दर पर सरसों तेल और चीनी प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बीपीएल राशनकार्ड धारकों को पांच किलोग्राम प्रति सदस्य गेहूं और एएवाई राशनकार्ड धारकों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति कार्ड निशुल्क वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को राशन वितरण के संबंध में कोई शिकायत है तो वह संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी या निरीक्षक कार्यालय, विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802087 तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 01664-242125 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed