फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Below 35% in 100 government schools of the state in class 12th

Bhiwani News: कक्षा 12वीं में प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों में 35 फीसदी से नीचे और 18 स्कूलों का शून्य नतीजे

Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Below 35% in 100 government schools of the state in class 12th
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों में 12वीं की परीक्षा का परिणाम 35 फीसदी से भी कम और 18 स्कूलों का नतीजा शून्य रहा है। बोर्ड ने शिक्षा निदेशालय को ऐसे स्कूलों की सूची भेजी है। अब इन स्कूलों का खराब परिणाम आने के कारणों की जांच समिति से कराई जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड से जारी 12वीं की परीक्षा परिणाम 85.66 प्रतिशत रहा है। इसके बावजूद कई सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब रहा है। बोर्ड ने 35 प्रतिशत से कम परीक्षा फल वाले 100 सरकारी स्कूलों की सूची शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। शून्य परीक्षाफल वाले स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या एक या दो ही है। सिर्फ एक स्कूल ऐसा है, जिसमें 12वीं कक्षा के सभी 13 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं।
विज्ञापन




वहीं, बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम कराए जाने की आवश्यकता है। ऐसे स्कूलों में छात्रों और उनके अभिभावकों से भी बात कर कम परीक्षा परिणाम आने के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए, ताकि उसके सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed