फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bees attacked the dharna of Divyangs outside the mini secretariat, the condition of 6 worsened

भिवानी: लघु सचिवालय के बाहर दिव्यांगों के धरने पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 6 की हालत बिगड़ी

Mon, 20 Feb 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Feb 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bees attacked the dharna of Divyangs outside the mini secretariat, the condition of 6 worsened
मधुम​िक्खयों के हमले के दौरान दिव्यांग की गर्दन पर काटने से आई सूजन।
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर के बाहर दिव्यांगों के अनिश्चित कालीन धरने पर चल रही बैठक के दौरान अचानक ही मधुमक्खियों का हमला हो गया। धरने पर बैठे दिव्यांगों में मधुमक्खियों के हमले से खलबली मच गई और दिव्यांगों ने वहां कंबल और रजाई में घुसकर अपनी जान बचाई वहीं इस हमले में 13 दिव्यांगों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल के आपात विभाग पहुंचाया गया, जहां छह दिव्यांगों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर के बाहर दिव्यांगजनों का लगातार 224 दिनों से अनिश्चित कालीन धरना जारी है। प्रतिनिधि दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिव्यांगों के धरने पर जिला व खंड स्तर के पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी कि इसी दौरान एक पहाड़ी मधु मक्खियों के छत्ता से मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके धरने के समीप ही लघु सचिवालय परिसर में नए खंड का निर्माण काम चल रहा है। यहां निर्माण कार्य के लिए आए मजदूर परिवारों ने धुआं कर दिया। जिसकी वजह से आसपास के पेड़ों पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से सैकड़ों मक्खियों ने दिव्यांगों पर धावा बोल दिया। धरने पर बैठे दिव्यांगजन भागकर अपनी जान भी नहीं बचा पाए तो धरना स्थल पर रखे कंबल और रजाई में घुसकर अपनी जान बचाने पर मजबूर हो गए। करीब 13 दिव्यांगजनों को मधुमक्खियों ने काट लिया। मौके पर एबुलेंस बुलाकर दिव्यांगजनों को तुरंत नागरिक अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया वहीं छह दिव्यांगों की हालत बिगड़ गई, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा
दिव्यांगजनों ने आरोप लगाया कि मधुमक्खियों का हमला जिला प्रशासन की लापरवाही से हुआ है। दिव्यांगजन प्रतिनिधि एडवोकेट संजय अग्रवाल ने कहा कि लघु सचिवालय परिसर के आसपास काफी मधुमक्खियों के छाते लगे हैं। जो कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं, ऐसा ही हादसा रविवार को दिव्यांगों के साथ भी हुआ है। अगर समय रहते जिला प्रशासन इस मधुमक्खियों के छत्ते को यहां से हटवाता तो ये हादसा नहीं होता। लघु सचिवालय में आम लोगों के साथ कर्मचारी और अधिकारी कार्यदिवस पर हमेशा मौजूद रहते हैं। रविवार को छुट्टी थी, इसलिए आम लोग इस हादसे की चपेट में नहीं आए, अन्यथा कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमक्खियों के काटने से इनकी हालत बिगड़ी
दिव्यांगजनों के धरने पर चल रही बैठक में मौजूद कुलदीप, संजय चांग, महेंद्र, रहेजा प्रधान, पुष्पा प्रधान, कृष्ण बवानीखेड़ा की मधुमक्खियों के काटने की वजह से हालत बिगड़ गई। जिनका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed