फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, youth die, police case file

खेत में सो रहे युवक की पीट-पीट कर हत्या, साथी गंभीर

Mon, 01 Mar 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
beating, youth die, police case file
तोशाम। गांव खरकड़ी सोहान में खेत में सो रहे दो युवकों पर गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक सोमबीर की मौत हो गई, जबकि युवक मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि मृतक के परिवार का एक सदस्य दूसरे पक्ष के परिवार की एक महिला के साथ फरार हो गया था। जिस कारण दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है और इसी विवाद में हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार रात का है। खरकड़ी सोहान निवासी मंदीप ने बताया कि वह व पड़ोसी युवक सोमबीर शनिवार रात को करीब आठ बजे घर पर खाना खा कर लावारिस पशुओं से खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। उनके खेत में रजवाहा के पास ट्यूबवेल है और वहीं पर सोने के लिए झोपड़ी बना रखी है। उस झोपड़ी में वह व सोमबीर लावारिस पशुओं से खेत की रखवाली कर रहे थे। मंदीप ने बताया कि उसको व सोमबीर को झोपड़ी में चारपाइयों पर लेटे हुए कुछ ही देर हुई थी कि झोपड़ी में तीन व्यक्ति आए। उन तीन व्यक्तियों में से एक गांव का युवक अरुण था, जिसको पहचान लिया। तीनों ने आते ही सोमबीर और मंदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों अपने हाथों में लाठी व डंडे लिए हुए थे। जिन्होंने सोमबीर को बहुत ज्यादा पीटा और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया। मंदीप ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की और धमकी दी कि तूने किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे, जिसके बाद तीनों भाग गए। हमले के बाद मंदीप ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन सोमबीर और मंदीप को तोशाम के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। मंदीप को अधिक चोटों के कारण भिवानी रेफर किया गया। पुलिस ने मंदीप की शिकायत पर अरुण सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या, मारपीट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बयान ---
मृतक सोमबीर का भाई कुछ दिन पहले अरुण की रिश्तेदार महिला को भगा ले गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका बदला लेने के लिए ही अरुण ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरा खुलासा होगा। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए। शव का पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय सिंह, प्रभारी, तोशाम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed