फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, two party, six people case file

काठ मंडी क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छह पर केस दर्ज

Wed, 09 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
beating, two party, six people case file
भिवानी। काठ मंडी क्षेत्र में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में काठ मंडी क्षेत्र निवासी रजत ने बताया कि उसका मोबाइल का व्यवसाय है। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनके पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में कर दी। सोमवार दोपहर बाद वह अपने भाई पीयूष मदान के साथ अपनी दुकान के बाहर बैठा था। अचानक ही आरोपी पक्ष से तीन लोग आकर बोले की तुम्हें पुलिस में शिकायत करने का मजा चखाते हैं और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर ईंट और रॉड से मारपीट की। जिसके कारण उसको व उसके भाई पीयूष मदान को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने घायलों के बयान पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से तिलक, पीयूष और रजत घायल हैं। पुलिस को दिए बयान में काठ मंडी क्षेत्र निवासी तिलक ने बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान है। वह दो बेटों पीयूष और रजत का पिता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपने घर पर सो रहा था। अचानक ही उसे बाहर गली में डीजे का शोर सुनाई दिया। उसने बाहर निकल कर देखा तो पड़ोस के कुछ युवक डीजे पर शोर शराबा कर रहे थे। उसने उन्हें समझाया तो वो गाली गलौज करने लगे। वह उन्हें समझाकर अपने घर चला गया अचानक ही आरोपी पक्ष से तीन लोग उनके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव में आने पर उसके बेटे पीयूष और रजत के साथ मारपीट की। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तिलक के बयान पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed