फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beating, two party, four injured

प्रेमनगर में दो पक्षों में झगड़ा, एक महिला सहित चार घायल

Wed, 09 Dec 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
beating, two party, four injured
भिवानी। गांव प्रेमनगर में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमबर ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से चार लोग घायल है, जिन्हें जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामला बुधवार सुबह करीब दस बजे का है।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर निवासी 25 वर्षीय विनोद ने बताया कि वह बकरी पालन करता है। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह अपने घर से बकरियों को लेकर जा रहा था। अचानक ही आरोपी पक्ष से आठ-दस युवकों ने उस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जब वह बीच बचाव कर भागने लगा तो उसकी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। झगड़े का शोर सुनकर जब उसके पक्ष से 20 वर्षीय सूरज आया तो उसके साथ भी मारपीट की। जिसके कारण वो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इसी झगड़े में दूसरे पक्ष से गांव प्रेमनगर निवासी सतबीर और बाला देवी घायल है। घायलों ने आरोपी पक्ष पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। जो भी बयान होगें उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। झगड़े के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है।
- विद्यानंद, थाना प्रभारी, सदर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed