फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   beat up to 1.40 lakh looted

स्टील व्यापारी और ट्रक मालिक को मारपीट कर लूटे 1.40 लाख रूपये

Sat, 20 Jul 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
beat up to 1.40 lakh looted
अलग-अलग दो स्थानों पर हुई लूट की वारदातों में ट्रक चालक और स्टील व्यपारी से मारपीट कर एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। हमले में घायलों को इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। ट्रक मालिक और ट्रक चालक से मारपीट कर 83700 रुपये लूटे। वहीं बहन के घर जा रहे स्टील व्यापारी से 57 हजार रुपये लूट लिए। दोनों ही मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन चरखी दादरी के गांव तिवाला निवासी पवन ने बताया कि उसका खुद का ट्रक हैं, जिसे गांव का ही दिलबाग चलाता है। बीती रात 11 बजे गांव मानकावास से रोड़ी से भरे ट्रक को लेकर ड्राइवर के साथ पानीपत जा रहा था। जैसे ही वे चरखी दादरी से ऑटो मार्केट के समीप पहुंचे तो तीन युवकों ने जबरन ट्रक को रुकवा लिया और फिर ट्रक के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगे। उनकी जेब से 83 हजार 700 रुपये लूट लिए। पवन ने बताया कि तीनों बदमाशों ने उसके साथ व उसके ड्राइवर दिलबाग पर उन्हीं के टीफिन से हमला कर दिया। इस हमले में पवन के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। देर रात को सड़क पर हुई लूट की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद देर रात डेढ़ बजे सदर पुलिस की एक पीसीआर मौके पर पहुंची और फिर घायलों को लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।
विज्ञापन

बहन के घर जा रहे युवक को पीटा, 57 हजार लूटे
दूसरा मामला गांव फुलपुरा का हैं, जहां एक स्टील व्यापारी पर कथित रूप से कुछ लोगों ने हमला कर उसकी जेब से 57 हजार रुपये की लूटने की शिकायत सदर पुलिस को दी गई है। हमले में घायल हुए स्टील व्यापारी को भी उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर चार में उपचाराधीन महम के गांव इमलीगढ़ निवासी 29 वर्षीय नरेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे बाइक से वह अपनी बहन के घर फुलपुरा जा रहा था। जैसे ही वह गांव फुलपुरा में पहुंचा तो दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 57 हजार रुपये की नकदी छीन ली। हमले में नरेश के अंगूठे व सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर लिया। नरेश ने छह लोगों के खिलाफ पुलिस में मारपीट करने के आरोप लगाए जबकि दो युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट कर नगदी छीनने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed