फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Be aware, drug addiction has emerged as a serious threat to youth.

Bhiwani News: हों जागरूक, युवाओं के लिए गंभीर खतरा बनकर उभरा नशा

Sat, 06 Dec 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Be aware, drug addiction has emerged as a serious threat to youth.
बंसीलाल पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्या​र्थियों को नशे के ​खिलाफ जागरूक करते पुलिसकर्मी। स्रोत: प
युद्ध नशे के विरुद्ध
विज्ञापन

बंसीलाल पॉलिटेक्निक कॉलेज में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
फोटो : 16
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। थाना सिविल लाइन के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने शुक्रवार को अपनी टीम सहित चौधरी बंसीलाल पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान एएसआई विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में नशा युवाओं के लिए गंभीर खतरा बनकर उभरा है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। ऐसे में अभिभावकों के साथ शिक्षकों को जागरूक होकर युवाओं को इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपायों, नशा करने वालों के व्यवहार में आने वाले बदलावों तथा नशे की लत से खुद को और दूसरों को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एएसआई ने बताया कि नशा धीरे-धीरे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे पढ़ाई, कॅरिअर और सामाजिक संबंध प्रभावित होते हैं। इसलिए युवाओं का सजग और सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों, परिवार के सदस्यों तथा आसपास के लोगों को भी नशे से बचने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने का संकल्प केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समाज को सुरक्षित बनाता है।

नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई की दें सूचना
जिला पुलिस ने आमजन से भी आह्वान किया कि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई से संबंधित गतिविधियों में शामिल है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति निर्भय होकर पुलिस की मदद कर सके। पुलिस ने आश्वासन दिया कि नशा बेचने वाले व इससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही नशे की समस्या का जड़ से समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed